{"_id":"5b56274b4f1c1bf6548b4a0b","slug":"153237280712-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वर्षीय बच्चे के सिर में भाला मार, युवक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो वर्षीय बच्चे के सिर में भाला मार, युवक फरार
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
दो वर्षीय बच्चे के सिर में भाला मार युवक फरार
रादौर। शहर की डेहा बस्ती में सोमवार की दोपहर को युवक ने अपने मामा के साथ हुए झगड़े में दो वर्षीय बच्चे के सिर में भाला मारकर बच्चे को बुरी तरह से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद युवक मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल हुए दो वर्षीय बच्चे को बस्ती के लोग सिविल अस्पताल रादौर में ले गए। जहां बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर यमुनानगर रेफर किया गया। बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई थी। मामले की सूचना मिलने के बाद थाना रादौर प्रभारी दिनेश सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। जानकारी के अनुसार छोटाबांस की डेहा बस्ती में रहने वाले प्याराराम का साडू धीराराम निवासी इन्द्री अपनी पत्नी व दो वर्षीय बच्चे आहिल के साथ बस्ती में आया था। इसी दौरान प्याराराम व उसके भांजे अमन के बीच झगडा हो गया। झगड़े में अमन ने प्याराराम के साडू धीराराम के दो वर्षीय बेटे आहिल के सिर में भाला मार दिया। भाला लगने से बच्चा बुरी तरह लहूलुहान हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस बारे थाना रादौर प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। जबकि घटना को अंजाम देने वाला युवक फरार हैं।