{"_id":"5b48fa9a4f1c1b42748b46d8","slug":"15315094004-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदारी में पत्नी के साथ जा रहा था सीआईए वन का एएसआई, ट्रक की टक्कर लगने से मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्तेदारी में पत्नी के साथ जा रहा था सीआईए वन का एएसआई, ट्रक की टक्कर लगने से मौत, पत्नी घायल
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्तेदारी में पत्नी के साथ जा रहा था सीआईए वन का एएसआई, ट्रक की टक्कर लगने से मौत, पत्नी घायल
गांव सिरसमा के समीप ट्रक की चपेट में कार आने से हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। कुरुक्षेत्र स्थित रिश्तेदारी में पत्नी के साथ कार में जा रहे सीआईए वन के एएसआई जसबीर की ट्रक की टक्कर लगने से मौत हो गई। हादसे में पत्नी घायल हो गई। हादसा लाडवा पिपली मार्ग पर शुक्रवार को गांव सिरसमा मोड़ के समीप हुआ। देर शाम मृतक जसबीर का शव उसके गांव तेजली में पहुंचा। जहां राजकीय सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया।
तेजली निवासी जसबीर (48) लंबे समय से हरियाणा पुलिस में थे। इन दिनों वह सीआईए वन में एएसआई रेंक पर तैनात थे। शुक्रवार को जसबीर सिंह अपनी पत्नी निर्मला देवी के साथ रिश्तेदारी में कुरुक्षेत्र जा रहा था। दोनों पति पत्नी अपनी कार में सवार थे। कार जसबीर चला रहे थे। गांव सिरसमा के समीप पहुंचने पर सामने से आ रहे एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक की चपेट में आने से कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार में फंसे घायलों को राहगिरों की मदद से बाहर निकालकर एलएनजेपी अस्पताल में भिजवाया, जहां उपचार के दौरान जसबीर की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। शुक्रवार देर शाम को शव तेजली गांव में पहुंचते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। देर शाम को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।