{"_id":"5b48fa994f1c1b58488b45ab","slug":"15315093981424-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे चलने वाली महिलाएं बन रही स्नेचरों का टारगेट, 24 घंटे में दो को बनाया निशाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क किनारे चलने वाली महिलाएं बन रही स्नेचरों का टारगेट, 24 घंटे में दो को बनाया निशाना
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सडक़ किनारे चलने वाली महिलाएं बन रही स्नेचरों का टारगेट, 24 घंटे में दो को बनाया निशाना
यमुनानगर बस स्टैंड के पास बुलेट सवार दो युवकों ने महिला से गले से झपटी सोने की चेन
बाइक सवार दो युवकों ने हुडा सेक्टर 17 में महिला से झपटा पर्स
पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात पर किया केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। बाजार में शॉपिंग करने, सैर करने या अपने किसी काम के लिए सड़क किनारे चल रही महिलाएं जरा संभल कर रहे। शहर में बाइक सवार स्नेचर सडक़ किनारे चल रही ऐसी की महिलाओं को टारगेट बना रहे है। 24 घंटें में हुई दो वारदातों को बाइक सवार स्नेचरों ने ऐसे ही अंजाम दिया। शहर के बस स्टैंड के नजदीक बुलेट सवार दो युवकों ने सब्जी लेकर सडक़ किनारे पैदल घर लौट रही योग प्रशिक्षिका के गले से चेन का लॉकेट झपट लिया। इस घटना के 12 घंटे के भीतर बाइक सवार दो बदमाशों ने हुडा सेक्टर 17 में भी इसी तरह महिला के हाथ से पर्स झपट लिया। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
बॉक्स
योग कराने के बाद सब्जी लेकर लौट रही थी घर योग प्रशिक्षिका :
शहर की बिंद्रा कॉलोनी निवासी गीता बत्तरा ने बताया कि वह योग प्रशिक्षिका है और रोजाना अलसुबह माडल टाउन के शहीद भगत सिंह पार्क में लोगों को योग कराती है। रोजाना की तरह सुबह करीब सात बजे योग क्लास के बाद वह सब्जी मंडी में सब्जी लेने के लिए गई थी। सब्जी लेकर वह वहां से पैदल घर की तरफ आ रही थी। जब वह पैदल सडक़ किनारे बस स्टैंड के पास रेहाल फोटो स्टेट के सामने पहुंची तो बुलेट पर सवार होकर दो युवक आए। इससे पहले वह कुछ समझ पाती बुलेट पर पीछे बैठे युवक ने उसके गले पर हाथ मारकर सोने की झपट ली। लेकिन उसने तुरंत चेन को पकड़ लिया। चेन टूट कर उसके हाथ में आ गई। जबकि चेन का लॉकेट बदमाश लेकर फरार हो गए। जिसकी कीमत करीब 15 हजार रुपये थी। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने आरोपी युवकों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन आरोपी भागने में कामयाब हो गए। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बॉक्स
घर जा रही महिला का पर्स झपटकर बाइक सवार फरार :
हुडा सेक्टर-17 निवासी पूनम बक्शी ने बताया कि वह गुरुवार शाम को किसी काम के लिए डिस्पेंसरी के पास आई थी। काम समाप्त कर करीब सात बजे वह पैदल घर लौट रही थी। जब डिस्पेंसरी के नजदीक पहुंची तो पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। आरोपियों ने आते ही उसके हाथ से पर्स झपट लिया और मौके से फरार हो गए। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपियों का पीछा कर उन्हें पकडने का प्रयास किया लेकिन आरोपी युवक भागने में कामयाब हो गए। पूनम ने बताया कि उसके पर्स में 65 सौ रुपये की नकदी व मोबाइल था। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।