फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   हिमाचल से तस्करी कर ढाबे पर ट्रक चालकों को तीन हजार में बेचता था चुरापोस्त, 32 किलो के साथ दबोचा

हिमाचल से तस्करी कर ढाबे पर ट्रक चालकों को तीन हजार में बेचता था चुरापोस्त, 32 किलो के साथ दबोचा

Wed, 11 Jul 2018 12:49 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल से तस्करी कर ढाबे पर ट्रक चालकों को तीन हजार में बेचता था चुरापोस्त, 32 किलो के साथ दबोचा
32 किलो चूरापोस्त के साथ एक काबू
विज्ञापन

- हिमाचल प्रदेश से तस्करी कर ढाबे पर ट्रक चालकों को तीन हजार में बेचता था
- सीआईए वन की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर/छछरौली। जगाधरी पौंटा नेशनल हाईवे पर भीलपुरा के नजदीक स्थित नीलकंठ ढाबे में बनी दुकान संचालक को सीआईए वन की टीम ने 32 किलोग्राम चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी हिमाचल प्रदेश से चूरापोस्त की तस्करी कर यहां ट्रक चालकों को तीन हजार प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेचता था। आरोपी यहां छह माह से चुरापोस्त की तस्करी कर चालकों को बेच रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे रिमांड पर लिया गया। रिमांड में आरोपी से पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
सीआईए वन इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि भीलपुरा के पास एक ढाबे पर भारी मात्रा में नशीला पदार्थ पड़ा हुआ है। सूचना के आधार पर एएसआई रामकुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम में प्रवीण, सुभाष, आजाद व सुरेंद्र को शामिल किया गया। टीम ने मौके पर दबिश देकर ढाबे पर तलाशी ली तो ढाबे के अंदर ही बीड़ी सिगरेट व बिस्कुट आदि की दुकान के अंदर से करीब 32 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान कलेसर निवासी रणबीर उर्फ फूल्लू के नाम से हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

छह माह से बेच रहा था चूरापोस्त : इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में बताया कि वह पिछले छह महीने से चूरापोस्त बेचने का काम कर रह है। वह हिमाचल प्रदेश से नशीले पदार्थ लेकर आता है और ढाबे पर खाना खाने आने वाले ट्रक चालकों को नशीले पदार्थ बेचता है। बताया जा रहा है कि ढाबा संचालक का भी चूरापोस्त बेचने में कमीशन था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईए वन इंचार्ज इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि आरोपी कहां से और किस व्यक्ति से नशीले पदार्थ लेकर आता था। इस कारोबार में उसके साथ और कौन कौन शामिल है। इसका पता पूछताछ के बाद चलेगा। फिलहाल आरोपी से पूछताछ के लिए उसे रिमांड पर लिया गया है।


इनसर्ट

900 ग्राम चूरापोस्त के साथ युवक गिरफ्तार
छछरौली। छछरौली पुलिस ने गश्त के दौरान पुलिस ने एक युवक को 900 ग्राम चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी छछरौली यशपाल नेहरा ने बताया कि चुहड़पुर गांव के पास एएसआई ओमप्रकाश के नेतृत्व में बनाई गई टीम गस्त पर थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम चुहड़पुर राधा स्वामी सत्संग घर के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। तभी उनकी तरफ एक युवक पैदल हाथ में थैला लेकर आता दिखाई दिया। जैसे ही वह पुलिस टीम के पास पहुंचा तो वह पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और तेज तेज कदमों से पीछे लपकने लगा। पुलिस टीम ने शक के आधार पर उसे पकड़ने के बाद उसके थैले की तलाशी ली तो उसमें से 900 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया गया। युवक की पहचान नंदगढ़ निवासी कमल उर्फ जोनी के नाम से हुई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
फोटो : 13 व 14
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed