फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   अवैध तरीके से रेत खनन को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन के विरूद्ध नारेबाजी की

अवैध तरीके से रेत खनन को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन के विरूद्ध नारेबाजी की

Tue, 26 Jun 2018 12:20 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
अवैध तरीके से रेत खनन को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन के विरूद्ध नारेबाजी की
अवैध खनन के विरोध में ग्रामीण लामबंद, छोटाबांस रकबे में जाकर रुकवाया खनन
विज्ञापन

चेतावनी : दो दिन में खनन ना रोका गया तो कैंडल मार्च निकाल करेंगे आमरण अनशन
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर/रादौर। पश्चिमी यमुना नहर में अवैध तरीके से रेत खनन को लेकर सोमवार को स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं पश्चिमी यमुना नहर के छोटाबांस रकबे में जाकर रेत खनन के कार्य को रुकवा दिया। रोष प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दो दिन के अंदर अवैध रूप से हो रहे रेत खनन को न रोका गया तो वह शहर में कैंडल मार्च निकालकर आमरण अनशन करेंगे। लोगों द्वारा पश्चिमी यमुना नहर में हो रहे रेत खनन के कार्य को रुकवाने की सूचना मिलते ही एसडीएम डॉ. पूजा भारती, डीएसपी अजय राणा, थाना प्रभारी सतपाल, माइनिंग अधिकारी गुरजीत संधू सहित भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने पूरे मामले की जानकारी विस्तार से एसडीएम व अन्य अधिकारियों को दी और लोगों को हो रही परेशानियों व अवैध तरीके से किए जा रहे रेत खनन के बारे में बताया। रोष प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप अवैध तरीके से किए गए रेत स्टॉक को भी मौके पर जाकर दिखाया।
सामुदायिक केंद्र के पास स्टॉक किया जा रहा रेत : नगर पार्षद दलीप रिंकू के नेतृत्व में सुरेंद्र सोढ़ी, बलजीत, रणबीर सिंह, विनोद, धर्म सिंह, प्रिंस, संदीप, ढिल्लो, मनोज, सन्नी, मनोज, सचिन, राजू सहित अनेक लोगों ने अपना रोष प्रदर्शन किया। रोष प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि पश्चिमी यमुना नहर से निकाले गए रेत को रादौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप खाली पड़ी भूमि में स्टॉक किया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के समीप आबादी के साथ लगते भूमि में रेत स्टाक करने से लोगों को भारी दिक्कत हो रही है। पश्चिमी यमुना नहर में अवैध तरीके से नियमों को ताक पर रखकर रेत खनन किया जा रहा है। आबादी के समीप इतना भारी रेत स्टॉक करना नियमों के विपरीत है।
विज्ञापन

रेत से भरे ओवरलोडेड वाहनों ने रास्ता हुआ क्षतिग्रस्त : पश्चिमी यमुना नहर से रेत लेकर आने वाले ओवरलोडेड वाहनों के कारण छोटाबांस का रास्ता पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। पश्चिमी यमुना नहर से अवैध तरीके से नियमों को ताक पर रखकर रेत खनन किया जा रहा है। लोगों ने कहा कि अवैध तरीके से नहर की सफाई का ठेका लेकर रेत खनन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की मिलीभगत से ऐसा कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध खनन नहीं, सरप्लस मिट्टी व रेत ही उठा रहे : ठेकेदार
पश्चिमी यमुना नहर पर काम कर रहे ठेकेदार अमृत लाल नागपाल ने कहा कि पश्चिमी यमुना नहर के पक्का घाट से लेकर कांजनू पुल तक पत्थर माईनिंग व स्टोन पीचिंग का ठेका लिया गया है। नहर में कोई अवैध खनन नहीं किया जा रहा है केवल सरप्लस मिट्टी व रेत को ही उठाया जा रहा है।


एसडीएम डॉ. पूजा भारती ने कहा कि इस बारे शिकायत उन्हें मिली है। पश्चिमी यमुना नहर की सफाई करने और स्टोन पीचिंग करने का सिंचाई विभाग द्वारा ठेका दिया गया है। मंगलवार को ठेकेदार व संबंधित विभाग के अधिकारियों को कागजात की जांच करने के लिए बुलाया गया है। किसी को भी रेत खनन नहीं करने दिया जाएगा।
फोटो : 19 से 21
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed