फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   रात को खाना खाकर घर से निकला था घूमने, सुबह नाले में मिला व्यक्ति का शव

रात को खाना खाकर घर से निकला था घूमने, सुबह नाले में मिला व्यक्ति का शव

Mon, 25 Jun 2018 12:04 AM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
रात को खाना खाकर घर से निकला था घूमने, सुबह नाले में मिला व्यक्ति का शव
रात को खाना खाकर घर से निकला था घूमने, सुबह नाले में मिला व्यक्ति का शव
विज्ञापन

सदर जगाधरी के गांव जडोदा की घटना, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच की शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जडोदा से शनिवार रात को खाना खाकर घूमने के लिए निकले युवक का शव रविवार सुबह नाले में पड़ा मिला। शहर पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और शव को नाले से निकाला। शिनाख्त होने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।

जडोदा निवासी विकास कुमार (34) मजदूरी करता था। रोजाना की तरह शनिवार रात को खाना खाकर बाहर घूमने चला गया। जब देर रात तक वह घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका पता नहीं लगा। रात भर परिजन उसे ढूंढते रहे। शनिवार सुबह किसी ने परिजनों को सूचना दी कि विकास का शव गांव के नाले में ही पड़ा हुआ है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई कमल ने बताया कि वह घर से खाना खाकर निकला था। आशंका जताई जा रही है कि रात के समय उलटी करते हुए या चक्कर आने से वह नाला में गिर गया होगा। जगाधरी शहर पुलिस ने 174 के तहत मामले में कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed