{"_id":"5b2e9b4c4f1c1bb36e8b97c3","slug":"152978106920-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाया पीटकर घर से निकालने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाया पीटकर घर से निकालने का आरोप
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता को पीटकर घर से निकालने का आरोप
पति समेत चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। गुलाब नगर निवासी मीनाक्षी ने शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर पीटकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके आरोपी पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मीनाक्षी ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी बीती 20 फरवरी को गुरु नानक कालोनी मोहाली निवासी विकास के साथ हुई थी। मगर शादी में दिए गए सामान से उसका पति व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य खुश नहीं थे। शादी के बाद से ही आरोपी उससे अधिक दहेज की मांग करने लगे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति विकास तथा ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों कमल, करण सिंह व तेजो देवी ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया और बिना दहेज वापस आने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने मायके पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।