फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   चार लोगों ने युवक पर हमला कर किया घायल, चारों पर केस

चार लोगों ने युवक पर हमला कर किया घायल, चारों पर केस

Wed, 06 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
चार लोगों ने युवक पर हमला कर किया घायल, चारों पर केस
चार लोगों ने युवक पर हमला कर किया घायल, चारों पर केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। छप्पर थाना क्षेत्र के गांव सुलतानपुर में चार लोगों ने एक युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दो युवकों को नामजद करते हुए दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।

गांव लवानी निवासी रामेश्वर ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मुस्तफाबाद निवासी मोनू के साथ उसकी कुछ दिन पहले कहासुनी हो गई थी। तब से आरोपित उसके साथ रंजिश रखने लगा। वह दो जून को गांव सुलतानपुर में किसी काम से गया था। इसी दौरान वहां पर मोनू अपने साथ गुंदियाना के लोटन व दो अन्य युवकों के साथ आया और उसके साथ बहस करने लगा। बात बढ़ने पर आरोपियों ने उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया और उसे धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुर्जन सिंह ने बताया कि दो को नामजद करते हुए दो अन्य पर केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed