{"_id":"5b119a034f1c1bf86e8b5c88","slug":"15278802011418-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल से खैर के पेड़ काट की जा रही थी मारूती कार से तस्करी, 18 पीस बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगल से खैर के पेड़ काट की जा रही थी मारूती कार से तस्करी, 18 पीस बरामद
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगल से खैर के पेड़ काट की जा रही थी मारूती कार से तस्करी, 18 पीस बरामद
दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने किया केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
मारूती कार में खैर की तस्करी करके ले जा रहे तस्करों से 18 खैर के पीस बरामद हुए है। आरोपी खैर तस्कर मौके से भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने आरोपी दो खैर तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
डारपुर बीट के इंचार्ज रामकुमार ने छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे सूचना मिली थी कि कुछ खैर तस्कर जंगल से खैर के पेड़ चोरी कर उसे मारूती कार में बेचने के लिए जाएगें। सूचना मिलते ही उसने गांव डारपुर के नजदीक आरोपी खैर तस्करों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद उसे एक मारूती कार आती दिखाई दी। जब उसने कार को रुकने का इशारा किया तो आरोपी खैर तस्कर कार मौके पर छोड़कर फरार हो गए। जब कार की जांच की गई तो उसमें से खैर के 18 पीस बरामद हुए। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच की तो आरोपी खैर तस्करों की पहचान जाटांवाला निवासी इकराम व अमजद के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल जगदीप ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।