{"_id":"5b0c52884f1c1bf66e8b5001","slug":"152753422210-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने दो सूने घरों से उड़ाया नकदी समेत हजारों रुपये का सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने दो सूने घरों से उड़ाया नकदी समेत हजारों रुपये का सामान
Updated Tue, 29 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने दो सूने घरों से उड़ाया नकदी समेत हजारों रुपये का सामान
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। चोरों ने दो सूने घरों से नकदी समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। वहीं चोरों ने तीन अन्य स्थानों से एक बैलेरो का व दो बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने सभी मामलों की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
वीना नगर कैंप कालोनी निवासी हेमलता चौहान ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 मई को वह परिवार के सदस्यों के साथ बाहर घूमने के लिए गई थी। देर शाम जब वह वापस लौटे तो घर का लगा ताला टूटा पड़ा था और अंदर सामान बिखरा हुआ थ। जांच करने पर घर से 20 हजार रुपये की नकदी व सोने के आभूषण गायब मिले। उसने बताया कि चोरी हुए सामान की कीमत करीब 45 हजार रुपये है। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
उधर, गुलाब नगर कालोनी निवासी सन्नी ने बताया कि चोरों ने उसके घर का ताला तोड़कर 15 हजार रुपये की नकदी, आभूषण व मोबाइल चोरी कर लिया। चोरी हुए सामान की कीमत 28 हजार रुपये है। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
इनसर्ट
बैलेरो कार व दो बाइक चोरी :
यमुनानगर। चोरों ने हुडा सेक्टर-17 निवासी हेमराज कश्यप के घर के बाहर से उसकी बैलेरो कार चोरी कर ली। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। इसी प्रकार चोरों ने जेल कालोनी निवासी गुरमुख सिंह की बाइक को जगाधरी बस स्टैंड के नजदीक से और गांव बापा निवासी शमशेर अहमद की बाइक को गांव के नजदीक से चोरी कर ली।