{"_id":"5ae37a4a4f1c1b57098b6da3","slug":"15248574185-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मियों पर हमला करने के आरोपी को पकडने गए आरोपी ने काटी हाथ की नस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस कर्मियों पर हमला करने के आरोपी को पकडने गए आरोपी ने काटी हाथ की नस
Updated Sat, 28 Apr 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों पर हमला करने के आरोपी को पकड़ने गए आरोपी ने काटी हाथ की नस
- पेट व छाती पर भी कटर से वार कर खुद को किया घायल
- पकड़ने गए पुलिस कर्मियों के साथ धक्का मुक्की, गंभीर हालत में आरोपी पीजीआई रेफर
- आरोपी पर किया आत्महत्या के प्रयास, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
हमीदा चौकी में पुलिस कर्मियों पर हमला व बाइकों को आग लगाने के आरोपी को गिरफ़्तार करने गई पुलिस के साथ आरोपी ने हाथापाई की। इसके बाद आरोपी ने कटर से अपने हाथ की नस काट ली और अपनी छाती व पेट पर भी कटर से वार कर लिया। गंभीर हालत में पुलिस कर्मी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
बतां दे कि 16 अप्रैल को हमीदा पुलिस चौकी में आत्मापुरी कॉलोनी निवासी विक्रांत उर्फ बग्गा ने अपने साथी अमित उर्फ मितवा, कड़वा, हैप्पी, राजा व 10-15 अन्य साथियों के साथ मिलकर पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया था। हमले में एक एएसआई व हेड कांस्टेबल घायल हो गए थे। आरोपियों ने वहां खड़ी बाइक भी फूंक दी थी। आरोपी पुलिस हिरासत से अपने साथी शक्ति को छुड़ा ले गए थे। मामले में पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया हुआ है। मामले की कुछ आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। शुक्रवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि चौकी पर हमला करने का एक आरोपी पुराना हमीदा निवासी रजत कुमार गांव सुलतानपुर में छिपा है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को दबोचा तो उसने पहले तो पुलिसकर्मियों से झगड़ा किया। धक्का मुक्की के बाद आरोपी ने अपनी जेब से कटर निकाल कर अपने हाथ की नस काट ली। छाती व पेट पर भी कटर से वार कर खुद को घायल कर दिया। पुलिस कर्मियों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी रजत के खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने, मारपीट व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।