फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   काटने आए कुते को पत्थर मारने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, एक परिवार के तीन लोग घायल

काटने आए कुते को पत्थर मारने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, एक परिवार के तीन लोग घायल

Thu, 26 Apr 2018 12:53 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
काटने आए कुते को पत्थर मारने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, एक परिवार के तीन लोग घायल
काटने आए कुत्ते को पत्थर मारने पर दो पक्ष भिड़े, एक परिवार के तीन लोग घायल
विज्ञापन

यमुनानगर। शांति कॉलोनी में काटने आए कुत्ते को पत्थर मारने पर हुए दो पक्षों में झगड़ा हो गया। एक पक्ष के लोगों ने डंडों व तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। झगड़े में महिला समेत परिवार के तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एक परिवार के पांच लोगों को नामजद करते हुए छह-सात अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शांति कॉलोनी निवासी धीरज ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले राजू ने कुत्ता पाल रखा है। रात करीब दस बजे वह कुत्ता साथ लेकर घूमने घर के बाहर गली में निकला था। जब उसका भाई अरुण कुमार काम से घर लौटा तो कुत्ता उसके भाई को देखकर भौंगने व काटने लगा। उसके भाई ने कुत्ते को पत्थर मार दिया। इसी बात पर उसके भाई की राजू के साथ बहस हो गई। बहस बढ़ने पर राजू ने अपने पिता, मां, भाई, पत्नी व छह-सात अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके भाई पर हमला कर दिया। शोर सुनकर जब वह व उसकी मां माया देवी पहुंचे तो आरोपियों ने ने उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद पांचों आरोपियों को नामजद करते हुए 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई सुमेशपाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed