फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकलवाए एक लाख 55 हजार रुपये

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकलवाए एक लाख 55 हजार रुपये

Thu, 26 Apr 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकलवाए एक लाख 55 हजार रुपये
एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकलवाए एक लाख 55 हजार रुपये
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी बस स्टैंड के सामने एटीएम से एक व्यक्ति ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर एक अन्य व्यक्ति का एटीएम बदलकर उसके खाते से एक लाख 55 हजार रुपये निकलवा लिए। पुलिस ने आरोपी को नामजद करते हुए दो अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है।

श्याम सुुंदर पुरी कॉलोनी निवासी अजमेर सिंह ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि यूपी के किठोरी गांव निवासी कपिल देव के साथ उसकी जान पहचान है। एक दिन कपिल देव ने उसका धोखे से एटीएम बदल लिया। आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके खाते से अलग-अलग तारीख में 20-20 व 15 हजार रुपये निकलवाए। इसके साथ ही आरोपियों ने नेट बैंकिंग से उसके खाते से एक लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। वह जब बैंक से पैसे निकलवाने के लिए गया तो उसे इस बात की जानकारी मिली। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई पवन कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed