फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   गुम हुई अंगूठियों का पता लगाने को ज्योतिषी ने 15 हजार में कराई पूजा, आंखें बंद करवा ले बदल ले गया गहनों भरी पोटली-

गुम हुई अंगूठियों का पता लगाने को ज्योतिषी ने 15 हजार में कराई पूजा, आंखें बंद करवा ले बदल ले गया गहनों भरी पोटली-

Sun, 22 Apr 2018 01:00 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
गुम हुई अंगूठियों का पता लगाने को ज्योतिषी ने 15 हजार में कराई पूजा, आंखें बंद करवा ले बदल ले गया गहनों भरी पोटली-
गुम हुई अंगुठियों का पता लगाने को ज्योतिषी ने 15 हजार में कराई पूजा, आंखें बंद करवा ले बदल ले गया गहनों भरी पोटली
विज्ञापन

-मुस्तफाबाद की आदर्श कॉलोनी की 15 दिन पहले एक पंडित ने दिया वारदात को अंजाम
-पूजा के वक्त घर के गहने व चावल लाल रंग की पोटली में बांधने को कहा, फिर आंखें बंद करवा पोटली बदलकर बोला 10 दिन बाद खुद आकर खोलूंगा
- 15 दिन तक भी आरोपी के न आने पर परिजनों ने पोटली खोली तो गहने निकले नकली
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। मुस्तफाबाद की आदर्श कॉलोनी में एक फर्जी ज्योतिष ने गुम हुई सोने की अंगुठियों का पता लगाने के लिए हवन कराने के नाम पर 15 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी ने पूजन सामग्री में घर के जेवरात को पोटली में भर कर रखवा लिए। इसके बाद परिवार सदस्यों की आंखें बंद करवा पोटली को बदल लिया। ज्योतिष दस दिन बाद दोबारा आकर पूजन करवाने की बात कहकर फुर्र हो गया। 15 दिन बाद भी जब आरोपी वापस नहीं आया तो परिवार को उनके साथ ठगी होने का अहसास हुआ। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में शंकर दयाल शास्त्री नाम के पंडित के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
मुस्तफाबाद की आदर्श नगर कॉलोनी निवासी तरुण कुमार ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले मुस्तफाबाद में शंकर दयाल शास्त्री नाम का पंडित आया था। उसने मुस्तफाबाद के सरकारी स्कूल के नजदीक दुर्गा ज्योतिषी केंद्र के नाम से ऑफिस खोला। वहीं अपने केंद्र के इश्तेहार छपवाकर कस्बे में बंटवाए व कई दीवारों पर लगवाए। इश्तेहार पढ़कर उसकी मां आरोपी ज्योतिष से मिलने के लिए ज्योतिषी केंद्र पर गई। उसकी मां ने उनकी पहले से गुम हुई दो सोने की अंगुठियों का पता लगाने के संबंध में आरोपी ज्योतिष से बातचीत की। आरोपी ज्योतिष ने उसकी मां को आश्वासन दिया कि उनकी दोनों सोने की अंगुठियां मिल जाएंगी, साथ ही उनके घर से ग्रह क्लेश व दुख दूर हो जाएंगे। घर में सुख समृद्धि आएगी। इसके लिए बस उन्हें घर में हवन व पूजा करवानी होगी। इसका खर्च 15 हजार रुपये आएगा। उसकी मां आरोपी की बातों में आ गई और घर में हवन व पूजा करवाने के लिए राजी हो गई। चार अप्रैल को आरोपी पंडित शंकर दयाल शास्त्री नाम का ज्योतिष उनके घर पूजा करने के लिए आ गया। उसने उनसे पूजा व हवन की सामग्री व अन्य सामान मंगवाया। इसके बाद घर में हवन व पूजन कार्य शुरू किया गया। आरोपी ने उसकी मां को बोला कि आप अपने घर से कुछ चावल व घर में रखे सभी जेवरात एक लाल रंग के कपड़े में बांध कर पूजा स्थल पर रख दे। इसके बाद उसकी मां घर में रखे करीब 70 ग्राम सोने के गहने, कुछ चावल लाल रंग के कपड़े में बांध कर लाई और हवन यज्ञ के पास रख दिया। आरोपी ने उनकी आंखें बंद करवाई और मंत्रोच्चारण शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी पंडित ने लाल रंग के कपड़े में बंधे जेवरात बदल दिए। हवन के समापन पर आरोपी ने उनसे कहा कि लाल रंग का यह कपड़ा नहीं खोलना। 14 अप्रैल को वह दोबारा आऊंगा और तभी वह यह लाल रंग के कपड़े की पोटली स्वयं खोलेगा। आरोपी ने उनसे पूजा करने की 15 हजार रुपये फीस ले ली और 14 अप्रैल को दोबारा आकर पूजा करने की बात कहीं। लेकिन 14 अप्रैल को आरोपी उनके घर नहीं पहुंचा। उन्होंने कुछ दिन इंतजार किया। लेकिन 15 दिन बीतने पर भी आरोपी उनके घर नहीं पहुंचा। इस दौरान उन्होंने स्वयं लाल रंग के कपड़े की पोटली को खोल दिया। पोटली खोलकर जब देखा गया तो उनके सोने के गहनों के बदले आर्टिफिशयल (नकली) गहने रखे हुए थे। यह देख वह हैरान हो गए। वे तुरंत उनके ज्योतिषी केंद्र पर पहुंचे। लेकिन यहां से भी आरोपी गायब था। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में पंडित शंकर दयाल शास्त्री नाम के ज्योतिष के खिलाफ धारा 420 के तहत धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वर्जन
ज्योतिषी के नाम पर ठगी करने का मामला है। मामले में मुस्तफाबाद निवासी तरुण कुमार की शिकायत पर शंकर दयाल शास्त्री नाम के पंडित के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है। मुस्तफाबाद में बनाए गए ज्योतिषी केंद्र से आरोपी फरार है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एएसआई रणबीर सिंह, जांच अधिकारी, थाना छप्पर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed