फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   पिरुवाला में आधी रात को गेट फांदकर घर में चलाई अधांधुध गोलियां-

पिरुवाला में आधी रात को गेट फांदकर घर में चलाई अधांधुध गोलियां-

Sat, 07 Apr 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
पिरुवाला में आधी रात को गेट फांदकर घर में चलाई अधांधुध गोलियां-
रंजिशन गेट फांदकर घर में चलाईं अधांधुध गोलियां
विज्ञापन

-जिसके घर गोलियां चलाईं, उसका बेटा मारपीट के मामले में नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। खंड बिलासपुर के गांव पिरूवाला में वीरवार की रात एक घर पर कुछ अज्ञात लोगों ने अंधाधुंध गोलियां चला दीं। अज्ञात युवक घर के मुख्य गेट पर गोलियां चला मौके से फरार हो गए। गोलियां, कार, गेट व दीवारों पर लगीं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने एक खोल भी बरामद किया है। सीआईए वन के प्रभारी संदीप, एसएचओ बिलासपुर गुरमेल सिंह व सीन आफ क्राइम की टीम ने घटना स्थल का दौरा कर नमूने एकत्रित किए। जहां से गोली का एक खोल भी बरामद हुआ है। घर के मालिक श्योपाल ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ वीरवार की रात घर में बने चौबारे पर सोए हुए थे। रात्रि करीब दो बजे काले रंग की एक कार में चार पांच युवक आए और उनके गेट के सामने गाड़ी रोकी। कार में से लगभग तीन चार आदमी मुख्य गेट फांदकर अंदर आए और उन्हें ललकारने लगे। युवकों ने ललकारते हुए बरामदे में खड़ी कार व दीवारों पर फायरिंग की और ललकारते हुए भाग निकले। पुलिस मामले को रंजिश से जोड़कर देख रही है। कुछ दिन पूर्व थाना छछरौली क्षेत्र में दो गुटों में झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में श्योराम के लड़के रोहित सहित अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। थाना छछरौली के एक गांव का युवक अमन गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। इस मामले में थाना छछरौली में श्योराम के बेटे रोहित व अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिस समय अज्ञात व्यक्तियों ने श्योराम के घर पर आकर गोलियां चलाई, उस समय रोहित घर पर ही सोया हुआ था।


रंजिशन चलाई गई गोलियां : थाना प्रभारी
थाना प्रभारी गुरमेल सिंह का कहना है कि सूचना पर वे पीरूवाला गांव में मौके पर गए थे। परिजनों के बयान पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मौके पर फायर होना पाया गया है। प्राथमिक जांच में मामला रंजिश का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

फोटो-46,47,48
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed