फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   धार्मिक स्थानों पर चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार, तीन वारदातें कबूली

धार्मिक स्थानों पर चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार, तीन वारदातें कबूली

Sat, 07 Apr 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
धार्मिक स्थानों पर चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार, तीन वारदातें कबूली
धार्मिक स्थानों पर चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार, तीन वारदातें कबूली
विज्ञापन

कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया, रिमांड में होंगे अन्य खुलासे
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। धार्मिक स्थानों पर चोरी करने वाले दो आरोपियों को सीआईए टू की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मार्च माह में हुई मंदिरों व गुरुद्वारों की तीन चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया। आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया। रिमांड में अन्य वारदातों के खुलासे होने की उम्मीद है।
सीआईए टू इंचार्ज संदीप कुुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि चोरी की फिराक में दो चोर गुलाब नगर चौक के पास घूम रहे हैं। सब इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह, एएसआई सुखदेव, राजिंद्र, कुलदीव व निर्मल की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर दबिश देकर वहां घूम रहे दो आरोपियों को काबू किया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान साढौरा के प्रेम नगर के डेहा बस्ती निवासी टोनी व बब्बू उर्फ कल्लू के नाम से हुई। प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने धार्मिक स्थानों पर हुई तीन चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

बॉक्स
इन चोरियों का हुआ खुलासा :
संदीप ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में तीन चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया। सभी चोरियों उन्होंने धार्मिक स्थानों से की थी। 27 मार्च को आहलुवाला गांव में रात के समय गुरुद्वारे में दानपात्र तोड़ कर नगदी चोरी कर ली थी। चार मार्च को मखौर में रात के समय पहले शिवमंदिर में चोरी की। उसके बाद उन्होंने उसी रात मखौर के गुरुद्वारे में घुस कर दानपात्र का ताला तोड़ दस हजार रुपये की नकदी चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
रिमांड में होंगे अन्य खुलासे :
संदीप ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। रिमांड में कई अन्य चोरी के मामलों के खुलासा हो सकते है। अभी आरोपियों से वारदात के समय इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद करने है।
फोटो : 08
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed