फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   नवरात्रों पर देवी दर्शनों को जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ऑटो पलटा, मामी भांजे की मौत, सात घायल

नवरात्रों पर देवी दर्शनों को जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ऑटो पलटा, मामी भांजे की मौत, सात घायल

Thu, 22 Mar 2018 12:39 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
नवरात्रों पर देवी दर्शनों को जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ऑटो पलटा, मामी भांजे की मौत, सात घायल
नवरात्रों पर देवी दर्शनों को जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ऑटो पलटा, मामी भांजे की मौत, सात घायल
विज्ञापन

हादसे में डेढ़ वर्षीय बेटी के सिर से उठा मां का साया, तो एक मां ने खोया इकलौता बेटा
खेड़ी लक्खा सिंह लिंक रोड पर गांव सागड़ी के नजदीक तीव्र मोड़ के चलते हुआ हादसा
गांव सरावां व दौलतपुर के रहने वाले रिश्तेदार हैं सभी घायल श्रद्धालु
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
नवरात्रों पर मुलाना स्थित देवी बाला सुंदरी के दर्शनों के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। खेड़ी लक्खा सिंह लिंक रोड पर गांव सागड़ी के नजदीक तीव्र मोड़ के चलते हादसा हुआ। हादसे में मामी और उसके डेढ़ वर्षीय भांजे की मौत हो गई। जबकि ऑटो चालक सहित सात श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे में जहां डेढ़ वर्षीय बच्ची के सिर से मां का साया उठ गया, वहीं एक मां ने अपना डेढ़ साल का इकलौता बेटा खो दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं, घायलों को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है।
गांव दौलतपुर निवासी विक्रम ने बताया कि नवरात्रों के उपलक्ष्य में बुधवार सुबह वह अपने रिश्तेदार गांव खानपुर निवासी डिंपल के ऑटो में अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ मुलाना स्थित बाला सुंदरी देवी के दर्शनों के लिए जा रहे थे। ऑटो में उसके साथ उसकी पत्नी सपना (24), बहन सरांवा निवासी नेहा, भांजा डेढ़ वर्षीय मनन सैनी, बहन शालू, भाभी सुमन, पूनम, बेटी कनिशा और भतीजा प्रिंस सवार थे। खेड़ी लक्खा सिंह लिंक मार्ग पर जब वह गांव सागड़ी के नजदीक तीव्र मोड़ पर ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेतों में पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार सभी लोग घायल हो गए। ऑटो में सवार महिलाओं ने चिल्लाना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर उसकी पत्नी सपना व उसके भांजे मनन ने दम तोड़ दिया। जबकि उसकी बहन नेहा व शालू गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बाकी लोगों को मामूली चोटें आई हैं। जिन्हें अस्पताल से उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


डेढ़ वर्षीय बेटी के सिर से उठा मां का साया, तो एक मां ने खोया इकलौता बेटा :
यमुनानगर। सागड़ी के पास हुए सड़क हादसे में डेढ़ वर्षीय कनिशा के सिर से उसकी मां सपना का साया उठ गया। वहीं सरावां निवासी नेहा ने अपने इकलौते डेढ़ वर्षीय बेटे मनन को खो दिया। दौलतपुर निवासी विक्रम ने बताया कि उसके पास इकलौती डेढ़ वर्ष की बेटी कनिषा है। ऑटो पलटने से उसकी पत्नी सपना की मौत हो गई। अभी तो उसकी बेटी बेटी ने सहीं तरह से मां भी बोलना नहीं सीखा था। कि इससे पहले उसकी मां का साया उसके सिर से उठ गया। वहीं उसकी बहन सरावां निवासी नेहा का डेढ़ वर्षीय मनन इकलौता बेटा था। ऑटो पलटने से मनन की मौत हो गई। हादसे में एक परिवार के दो लोगों की मौत के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। निजी अस्पताल में भर्ती विक्रम की बहन नेहा बार-बार बेटे के बारे में पूछ रही है। लेकिन परिजनों ने अभी तक मनन की मौत के बारे में उसे नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-तीव्र मोड़ पर न संकेत न स्पीड ब्रेकर-
यमुनानगर-खेड़ी लक्खा सिंह मार्ग पर तीन तीव्र मोड़ हैं। गांव सागड़ी के निकट जिस तीव्र मोड़ पर हादसा हुआ, वहां कोई संकेत बोर्ड नहीं लगा है। मोड़ से पहले स्पीड ब्रेकर भी नहीं है। इस मोड़ से अंजान वाहन चालक मोड़ से गुजरते समय तेज स्पीड होने के कारण अपने वाहन को नियंत्रित नहीं रख पाते और दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस मोड़ पर पहले भी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। रात के समय मोड़ पर वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का अधिक खतरा रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि वे कई बार मोड़ पर संकेत बोर्ड लगाने की मांग कर चुके हैं।

-टोल टैक्स से बचने के लिए खेड़ी लक्खा सिंह मार्ग से गुजरते हैं भारी वाहन-
यमुनानगर-खेड़ी लक्खा सिंह मार्ग लिंक रोड है, लेकिन इस रोड से दिन-रात भारी वाहन गुजरते हैं। दरअसल दामला पर टोल टैक्स बैरियर है। इस टोल टैक्स से बचने के लिए भारी वाहन रादौर-यमुनानगर वाया खेड़ी लक्खा सिंह मार्ग से गुजरते हैं। भारी वाहनों के आवागमन के कारण खेड़ी लक्खा सिंह मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। इस मार्ग पर तीव्र मोड़ होने व रोड क्षतिग्रस्त होनेे के कारण ग्रामीण प्रशासन से इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकने की मांग कर चुके हैं।

एक दिन पहले खरीदा था ऑटो :
खानपुर निवासी डिंपल ने एक दिन पहले ही ऑटो खरीदा था। वह दौलतपुर निवासी विक्रम की रिश्तेदारी में पड़ता है और परिवार व सब रिश्तेदार ऑटो में सवार होकर पहली बार माथा टेकने देवी के मंदिर में जा रहे थे, लेकिन देवी दर्शनों से पहले ही हादसा हो गया।


थाना रादौर प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि सागड़ी के पास बुधवार सुबह ऑटो पलटने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। हादसे में एक महिला व उसके भांजे की मौत हो गई। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने इस सदंर्भ में धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed