{"_id":"5aac14db4f1c1baf758b5d58","slug":"15212272188-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में पेड़ से लटा मिला बारहवी कक्षा के छात्र का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगल में पेड़ से लटा मिला बारहवी कक्षा के छात्र का शव
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
जंगल में पेड़ से लटका मिला 12वीं कक्षा के छात्र का शव
-वीरवार को पेपर देकर आया था, पुलिस मान रही सुसाइड
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। खंड के गांव मिल्कखास में शिव मंदिर के समीप जंगल में बारहवीं कक्षा केे एक छात्र का शव पेड़ से लटका मिला। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र किए।
गांव मिल्कखास का शुभम संधाए स्थित एक निजी स्कूल में बारहवीं कक्षा का छात्र था। बृहस्पतिवार दोपहर बाद से वह घर से लापता हो गया। शुक्रवार की दोपहर को गांव के एक ग्रामीण ने बताया कि शुभम को शिव मंदिर के पीछे स्थित जंगल की ओर जाते देखा गया था। परिजनों ने सूचना के आधार पर जंगल में शुभम की तलाश शुरू कर दी। जंगल में कुछ ही दूरी पर अंदर जाने पर शुभम का शव पेड़ से लटका मिला। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर जांच आरंभ कर दी। शुभम के पिता को कुछ वर्ष पूर्व देहांत हो गया था। उसका बड़ा भाई विदेश में नौकरी करता है। शुभम अपनी मां के साथ अकेला रहता था।
बताया जा रहा है वीरवार को वह स्कूल से पेपर देकर आया था। उसके बाद उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया। फोन सुनने के बाद वह घर से चला गया और इसके बाद वह घर नहीं लौटा। जब वह काफी देर तक घर नहीं आया तो परिवार के लोगों ने उसे फोन किया। पहले उसके मोबाइल पर बेल बजती रही, लेकिन बाद में फोन स्विच ऑफ हो गया।
विज्ञापन
प्रथम दृष्टि में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। युवक के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद हत्या के कारण का पता चलेगा। युवक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल आने के बाद उसकी भी जांच की जाएगी।
फोटो-34