{"_id":"5aac14d54f1c1bbb758b5ec5","slug":"15212272129-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नानी के घर नाबालिग से दुष्कर्म, हुई एक माह की गृभवती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नानी के घर नाबालिग से दुष्कर्म, हुई एक माह की गृभवती
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
शादी का वादा कर नाबालिग से दुष्कर्म, माहभर की गर्भवती
आरोपी मोबाइल से अश्लील वीडियो बनाकर करने लगा था ब्लैकमेल
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। थाना छप्पर के अंतर्गत क्षेत्र में बचपन से अपनी नानी के घर रह रही 17 वर्षीय लड़की से फ्रेंडशिप करने के बाद युवक ने शादी का वादा कर दुष्कर्म किया। फिर मोबाइल से अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। नाबालिग लड़की एक माह की गर्भवती हो गई तो उसने नानी को आपबीती बता डाली। पीड़िता की नानी ने थाना छप्पर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।
थाना छप्पर क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी दोहती बचपन से उनके पास रहती है। गुरुवार देर शाम उसकी दोहती घर पर नहीं थी। उसकी तलाश करने पर पड़ोसियों ने बताया कि उनकी दोहती बैग लेकर सड़क की ओर गई है। कुछ दूरी पर दोहती मिली तो उसने बताया कि मुजफ्फरनगर के गांव बरालसी के मनीष राणा से एक साल से उसकी फ्रेंडशिप है। मनीष मुस्तफाबाद में हरमन चिकन सेंटर पर काम करता है। मनीष ने उससे कहा था कि वह उससे शादी करेगा और इसी झांसे में उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। अब वह एक माह की गर्भवती हो गई है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मनीष ने अपने मोबाइल से उसकी अश्लील वीडियो भी बना रखी है। इससे वह उसे कई दिन से ब्लैकमेल कर रहा था। इस संबंध में डीएसपी रणधीर सिंह ने बताया कि किशोरी की शिकायत पर दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जिया है। मामले की जांच जारी है।