{"_id":"5aac14ca4f1c1ba9758b5dee","slug":"15212272008-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम में कम कैश डाल जेब भरने वाला दूसरा कस्टोडियन भी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम में कम कैश डाल जेब भरने वाला दूसरा कस्टोडियन भी गिरफ्तार
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
एटीएम में कम कैश डाल जेब भरने वाला दूसरा कस्टोडियन भी गिरफ्तार
सीआईए-1 ने कोर्ट में पेश कर लिया रिमांड पर, होगी 24 लाख 50 हजार रुपये की रिक्वरी
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। एचडीएफसी बैंक ने जिले में 24 एटीएम में कैश डालने वाली एसआईपीएल कंपनी के दो कस्टोडियन द्वारा एटीएम में कम कैश डाल अपनी जेब में 55 लाख डाल लेने के मामले में फरार दूसरे कस्टोडियन को सीआईए-1 ने गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है, ताकि उसके हिस्से में आए 24 लाख 50 हजार रुपये की रिक्वरी हो सके।
सीआइए-1 के सब इंस्पेक्टर जोगिंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि बैंकों के एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी सिक्योरिटी ट्रांस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एसआईपीएल) को 55 लाख रुपये की चपत लगाने के मामले में फरार हरबंसपुरा कॉलोनी निवासी कस्टोडियन महेंद्र को शहर में देखा गया है। गुरुवार देर शाम उन्होंने आरोपी की धरपकड़ के लिए टीम का गठन किया, जिसमें एएसआई मनोज वालिया, हेड कांस्टेबल आजाद सिंह, विपिन, मुकेश को शामिल गया गया, जिन्होंने महेंद्र को बताए गए स्थान से गिरफ्तर कर लिया। पूछताछ में महेंद्र ने बताया कि 55 लाख में से उसके हिस्से में 27 लाख 50 हजार रुपये आए थे। आरोपी से 24 लाख रुपये की रिक्वरी करनी है। मामले में दो आरोपियों गांव पलाका निवासी एसआईपीएल के कस्टोडियन कंवरपाल को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
बॉक्स
पहले 37 लाख के गबन की बात आई थी सामने :
एसपीआईएल के शाखा प्रबंधक जगमोहन सिंह ने 16 जून 2017 को थाना शहर यमुनानगर में केस दर्ज कराया था कि उक्त दोनों कस्टोडियन द्वारा एटीएम में डाली गई रकम का पांच मई 2017 को ऑडिट किया तो सामने आया कि 37 लाख 3500 रुपये एटीएम में नहीं डाले हैं। एक एटीएम में चार मई को 743500 रुपये व दूसरे में 11 मई को 2960000 रुपये कम डाले गए थे। उन्होंने एटीएम में कैश डालने वाले कंपनी के कस्टोडियन गांव पलाका निवासी कंवरपाल सिंह व हरबंसपुरा कॉलोनी के महिंद्र सिंह से बात की तो दोनों ने बताया कि 37 लाख रुपये एटीएम में कम डाले थे। कंपनी ने दोनों को नौकरी से निकाल दिया। दोनों ने सारी रकम कुछ दिन में कंपनी के पास जमा कराने का वादा भी किया, परंतु जाते-जाते भी दोनों कर्मचारी कंपनी को बड़ा झटका दे गए थे। जगाधरी वर्कशाप रोड पर एचडीएफसी बैंक के जो दो एटीएम हैं, उनमें भी 25 मई 2017 को 18 लाख 1500 रुपये कम डाले गए थे।
विज्ञापन
इनसर्ट
खैर तस्कर को भी लाई सीआइए: सीआइए-1 की टीम जेल में बंद खैर तस्कर जाटोंवाला के शमशाद को भी प्रोडक्शन वारंट लेकर रिमांड पर लिया। एसआई जोगिंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी शमशाद खैर तस्करी के मामले में जेल में बंद था। 28 सितंबर 2017 को चिक्कन जंगल से खैर के 80 पेड़ चोरी से काटे गए थे, तब मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। जांच में पता चला कि शमशाद भी खैर के पेड़ काटने वालों में शामिल था। पूछताछ में आरोपित ने एक कुल्हाड़ी बरामद कराई है। मामले में वांछित अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
फोटो-26