फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   -फालोअप-

-फालोअप-

Tue, 13 Mar 2018 11:45 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
-फालोअप-
कांग्रेसी नेता के घर हमला करने के पांच आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

पृथ्वीनगर में कांग्रेस नेता रघुवीर सिंह छिंदा के घर में डंडे, बिंडे व तलवार व रॉड लेकर किया था हमला
छिंदा व उनके भाई से मारपीट कर पथराव कर तोड़ी थी दो कारें, आठ नामजद सहित 80 अन्य पर किया था केस
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। थाना फर्कपुर के अंतर्गत पृथ्वीनगर में कांग्रेस नेता रघुबीर सिंह छिंदा के घर पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आठ नामजद सहित 80 अन्य पर आईपीसी की धारा-148, 149, 285, 323, 427, 452, 506 के तहत केस दर्ज किया गया था। दूसरे पक्ष की ओर से भी आई शिकायत पर पुलिस ने कांग्रेस नेता छिंदा सहित छह लोगाें को नामजद कर 5-7 अन्य पर आईपीसी की धारा-148, 149, 323, 506, 341 के तहत केस दर्ज किया था।
कांग्रेस नेता रघुबीर सिंह छिंदा की शिकायत पर जांच कर रहे एएसआई जसबीर सिंह ने बताया कि पांच आरोपियों पृथ्वीनगर निवासी हरप्रीत सिंह, प्रभजोत सिंह, जसप्रीत सिंह, गुरविंद्र सिंह व शिवपुरी-बी निवासी हरमीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उधर, कांग्रेस नेता छिंदा के खिलाफ दी गई रविंद्र सिंह उर्फ राजा की शिकायत पर जांच कर रहे एसएसआई सतपाल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

ये है मामला
पृथ्वीनगर निवासी कांग्रेस नेता रघुबीर सिंह छिंदा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि नौ मार्च को जगाधरी वर्कशॉप में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर की साइकिल रैली कुछ देर उनके घर रुकी थी। इसे लेकर कॉलोनी निवासी इनेलो समर्थक रविंद्र उर्फ राजा व उसके भतीजे भड़क गए और उनके बेटों से झगड़ा करने लगे थे। तब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को बातचीत के लिए थाने बुलाया था, लेकिन इससे पहले सोमवार दोपहर साढ़े बारह बजे राजा 70-80 अन्य साथियों के साथ डंडे, बिंडे व तलवार व रॉड उनके घर पर पहुंचा और पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उनके घर पर खड़ी उनकी दो कारों के शीशे तोड़ डाले व उनके व भाई के साथ मारपीट भी की। बाद में आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने उस समय रघुबीर सिंह की शिकायत पर राजा व उनके बेटों, टोनी, निप्पी व मनीष को नामजद कर 80 अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा-148, 149, 285, 323, 427, 452, 506 के तहत केस दर्ज किया था। वहीं, पृथ्वीनगर के रविंद्र उर्फ राजा ने भी पुलिस को दी शिकायत में कांग्रेस नेता रघुबीर सिंह छिंदा, लवली, कालू, पारुल, तोशी व पांच-सात अन्य के खिलाफ सोमवार दोपहर 12 बजे सड़क पर रोक कर उनके व बेटे और भतीजे से डंडे, बिंडे, लोहे के पाइप व तलवार और रॉड से मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने छिंदा सहित छह को नामजद कर 5-7 अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा-148, 149, 323, 506, 341 के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed