फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   पेपरमिल से रिटायर कर्मी पत्नी संग बेटी के घर गए थे पानीपत, मकान में सेंध मार चोर ले गए नकदी व जेवरात

पेपरमिल से रिटायर कर्मी पत्नी संग बेटी के घर गए थे पानीपत, मकान में सेंध मार चोर ले गए नकदी व जेवरात

Tue, 13 Mar 2018 11:45 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
पेपरमिल से रिटायर कर्मी पत्नी संग बेटी के घर गए थे पानीपत, मकान में सेंध मार चोर ले गए नकदी व जेवरात
रिटायर कर्मी के घर से नकदी और जेवरात चोरी
विज्ञापन

विकासनगर में घर से 20 हजार नकदी, एक हीरे का हार, छह सोने की चूड़ियां, चार अंगूठियां व इयररिंग
फर्कपुर पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से मौके पर छानबीन कर अज्ञात के खिलाफ किया केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। पानीपत में बेटी के घर पत्नी संग गए पेपरमिल से रिटायर कर्मचारी के विकास नगर स्थित घर से चोर 20 हजार नकदी समेत लाखों रुपये के जेवरात साफ कर गए। घटना को सात से 11 मार्च के बीच घर में सेंध मार कर अंजाम दिया गया। 11 मार्च की शाम को पानीपत से लौटने पर घर में चोरी का पता लगने पर बुजुर्ग दंपति ने इसकी सूचना थाना फर्कपुर पुलिस को दी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से छानबीन के बाद अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा-380 (चोरी) व 457 (गृहभेदन) के तहत केस दर्ज कर लिया।

विकासनगर निवासी मनमोहन सिंह ने बताया कि वह पेपर मिल से रिटायर्ड हैं। उनकी पत्नी हाउस वाइफ हैं। दोनों सात मार्च को घर का ताला लगाकर पानीपत में अपनी बेटी से मिलने गए थे। वहां तीन दिन रुकने के बाद वह 11 मार्च की देर शाम को वापस लौटे। उन्होंने घर पर पाया कि मुख्य दरवाजे की चोखट उखड़ी हुई है और अंदर सब सामान बिखरा पड़ा है। जांच करने पर पाया कि अलमारी से करीब 20 हजार रुपये की नकदी समेत एक हीरे का हार, छह सोने की चूडिय़ां, चार अंगूठियां व इयररिंग चोरी है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना फर्कपुर पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। मामले की जांच कर रहे रामकुमार ने बताया कि आईपीसी की धारा-380, 457 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed