फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   नाइट डोमिनेशन में हैड कांस्टेबल पर नशे में धुत दो लोगों ने कार चढ़ाकर किया कुचलने का प्रयास

नाइट डोमिनेशन में हैड कांस्टेबल पर नशे में धुत दो लोगों ने कार चढ़ाकर किया कुचलने का प्रयास

Mon, 12 Mar 2018 12:29 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
नाइट डोमिनेशन में हैड कांस्टेबल पर नशे में धुत दो लोगों ने कार चढ़ाकर किया कुचलने का प्रयास
नाके पर रुकने का इशारा किया तो नशे में धुत दो लोगों ने हेड कांस्टेबल पर किया कार चढ़ाने का प्रयास
विज्ञापन

नाइट डोमिनेशन अभियान के दौरान कैल के पास नाका लगाकर कर टीम के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे पुलिसकर्मी
दोनों आरोपियों पर हत्या के प्रयास, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर किया गिरफ्तार, भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जिला पुलिस ने शनिवार रात नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। इस दौरान अंबाला जगाधरी रोड पर कैल के नजदीक नाकाबंदी कर जांच कर रहे हेड कांस्टेबल पर नशे में धुत दो लोगों ने वर्ना कार चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास किया। बेरिकेड हटाने को लेकर आरोपियों ने नाके पर तैनात हेड कांस्टेबल से हाथापाई की और सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। नाके पर तैनात सदर जगाधरी एसएचओ व अन्य कर्मियों ने हेड कांस्टेबल को आरोपियों से छुड़वाकर गिरफ्तार किया। आरोपियों पर हत्या के प्रयास, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। रात करीब छह घंटे तक चले अभियान के दौरान पुलिस ने 2849 वाहनों की जांच कर 55 के चालान काटे और एक वाहन इंपाउंड भी किया गया। इसके अलावा एक आरोपी को देसी कट्टे व जिंदा रौंद व एक आरोपी को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियान में पुलिस ने 138 सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण किया।
पुलिस ने शनिवार रात को नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। अभियान रात 10 बजे से सुबह चार बजे तक चला। इस दौरान जिले की 80 फीसदी पुलिस फोर्स शनिवार रात सड़कों पर रही। नाइट डोमिनेशन के दौरान सदर जगाधरी पुलिस ने चंडीगढ़ रुड़की नेशनल हाईवे 73 (अंबाला-जगाधरी रोड) के टी प्वाइंट बाइपास रोड पर बेरीकेड लगाकर नाकाबंदी की हुई थी। नाके पर सदर जगाधरी एसएचओ नवीन सहारण, हेड कांस्टेबल राजिंद्र कुमार, ईएचसी हरविंद्र, एसपीओ बलविंद्र सिंह व ईएएसआई अशोक कुमार ड्यूटी दे रहे थे। हेड कांस्टेबल राजिंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नाइट डोमिनेशन के दौरान रात करीब 12 बजे अंबाला की तरफ से एक वरना कार आती दिखाई दी। उन्होंने टॉर्च की लाइट दिखाकर उसे रुकने का इशारा किया। कार चालक ने नाके से कुछ दूर पहले ही कार रोक ली। आरोप है कि इस दौरान कार चालक व उसके साथ बैठे व्यक्ति ने उसे ललकारा और कहा कि बैरिकेड हटाकर एक साइड हो जा। यदि तूने ऐसा नहीं किया तो कार ऊपर चढ़ा कर जान से मार देंगे। लेकिन उसने अपनी ड्यूटी करते हुए आरोपियों को कार एक साइड में लगाने का कहा। लेकिन आरोपियों ने उसकी चेतावनी को दरकिनार करते हुए कार को तेज गति से चलाकर उस पर चढ़ाने का प्रयास किया। किसी तरह उसने दूसरी तरफ कूद कर जान बचाई। इस बाद वे दोनों नीचे उतरे और हाथापाई शुरू कर दी। नाके के कुछ दूरी पर जाम खुलवाने में जुटे एसएचओ नवीन व अन्य पुलिस कर्मी उसके पास आए और आरोपियों के चंगुल से उसे छुड़वाया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों आरोपी नशे में धुत थे। आरोपियों की की पहचान हरिपुर निवासी परमजीत व विशाल के रूप में हुई। थाना सदर जगाधरी एसएचओ नवीन ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों का मेडिकल कराया। इसमें ड्रिंक करने की पुष्टि हुई। दोनों आरोपियों पर हत्या के प्रयास, मारपीट, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया। रविवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


67 नाके लगाकर की पुलिस ने जांच
एसपी राजेश कालिया के निर्देश पर जिला के सभी थाना प्रबंधक, सीआईए वन, सीआईए टू, डिटेक्टिव स्टाफ, महिला थाना व चौकी इंचार्ज ने अपने-अपने क्षेत्र में 67 नाके लगा कर जांच अभियान चलाया। सभी उपपुलिस अधीक्षक व प्रबंधक, चौकी इंचार्ज ने होटल, रेस्टोरेंट, धर्मशालाओं, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि सार्वजनिक स्थानों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


2849 वाहनों की जांच कर 93 संदिग्ध व्यक्तियों के स्टेजर रोल काटे
नाइट डोमिनेशन के दौरान पुलिस ने जिले में कुल 2849 वाहनों की जांच की गई। इनमें 1014 टू व्हीलर, 849 फोर व्हीलर, 475 लाइट कमर्शियल व्हीकल, 511 हैवी कमर्शियल व्हीकल शामिल हैं। इस दौरान पुलिस ने 93 संदिग्ध व्यक्तियों के स्टेजर रोल (अजनबी लोगों पर्चें) काटे गए, जो उनसे संबंधित थानों से वेरीफाई करवाए जाएंगे। इसके अलावा 810 रुपये जुआ राशि बरामद की गई।


स्मैक व देसी कट्टा जिंदा राउंड के साथ दो किए गिरफ्तार
एसपी राजेश कालिया ने बताया कि नाइट डोमिनेशन के दौरान सीआईए टू की एसआई मोहन लाल के नेतृत्व में बनाई गई टीम ने अग्रसेन चौक के पास से एक युवक को 6.3 मिली ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान तीर्थ नगर निवासी कर्ण के रूप में हुई। सीआईए टू की टीम ने ही जगाधरी माजरी निवासी शिव कुमार उर्फ चुन्नी लाल को 12 बोतल अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उधर, डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज जयपाल आर्य ने बताया कि उनकी टीम ने कांसापुर के नजदीक से मनोहर कालोनी निवासी निखिल को देसी कट्टे व जिंदा राउंड सहित गिरफ्तार किया।
फोटो : 11 से 14
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed