फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   थाईलैंड की प्रेमिका के साथ मिलकर पति ने पत्नी की गला घोंट हत्या करने का किया प्रयास

थाईलैंड की प्रेमिका के साथ मिलकर पति ने पत्नी की गला घोंट हत्या करने का किया प्रयास

Tue, 30 Jan 2018 12:45 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
थाईलैंड की प्रेमिका के साथ मिलकर पति ने पत्नी की गला घोंट हत्या करने का किया प्रयास
थाईलैंड की प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की हत्या का प्रयास
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ किया केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जगाधरी के हुडा सेक्टर-15 में एक व्यक्ति ने अपनी थाइलैंड की प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी के साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान महिला के गले में चुनरी डालकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया गया। पीड़ित महिला पति को प्रेमिका से बात करने व मिलने से रोका करती थी। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित महिला के पति व प्रेमिका के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हुडा सेक्टर-15 निवासी नसीमा ने थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी सेक्टर 15 के इरफान के साथ हुई थी। शादी के बाद उसका पति थाइलैंड में काम के सिलसिले में गया था। वह इससे पहले भी थाइलैंड जा चुका था। गत वर्ष उसका पति विदेश से वापस आया तो आते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। वह यहां रहकर थाइलैंड में रहने वाली अपनी प्रेमिका लोना दोया उर्फ मरजोना से मोबाइल पर बातें करता था। वह उसे मरजोना से बात करने से मना करती तो इरफान उसके साथ मारपीट करता। कुछ दिन पहले इरफान उसे छोड़ कर थाइलैंड चला गया। वह थाइलैंड से लौटते वक्त अपने साथ मरजोना को भी साथ ले आया। दोनों घर में एक साथ रहने लगे। उसने इस बात पर एतराज जताया तो 26 जनवरी को पहले तो उसके साथ मारपीट की और फिर उसके गले में चुनरी डाल कर उसे जान से मारने की कोशिश की। इसकी शिकायत अपने परिजनों की मदद से थाना शहर पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में उसके आरोपी पति इरफान व उसकी प्रेमिका थाइलैंड की लोना दोया उर्फ मरजोना के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 325, 307, 506 व 34 के तहत मारपीट, हत्या के प्रयास, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना शहर जगाधरी प्रभारी राकेश मटोरिया का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed