फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   इंश्योरेंस कंपनी के कर्मी को अगवा करने का प्रयास, तीन पर केस दर्ज

इंश्योरेंस कंपनी के कर्मी को अगवा करने का प्रयास, तीन पर केस दर्ज

Thu, 18 Jan 2018 01:10 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
इंश्योरेंस कंपनी के कर्मी को अगवा करने का प्रयास, तीन पर केस दर्ज
इंश्योरेंस कंपनी के कर्मी को अगवा करने का प्रयास, तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन

शांति कॉलोनी में वेरिफिकेशन करने दिल्ली से आया था कंपनी कर्मी
पुलिस ने तीन युवकों पर किया केस दर्ज, कार नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
शांति कॉलोनी में वेरिफिकेशन करने के बाद वापस लौट रहे दिल्ली से लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के कर्मी को तीन युवकों ने कार में अगवा करने का प्रयास किया। घटना मंगलवार शाम यमुनानगर बस स्टैंड की है। शोर मचाने पर रोडवेज कर्मी मौके पर पहुंचे तो आरोपी एजेंट को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ अगवा करने के प्रयास, जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर किया है। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
नई दिल्ली की बंसत नगर कॉलोनी निवासी दीपक शर्मा ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत है। शांति कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने कंपनी से बीमा करवाया था। कुछ दिन पहले उसकी मौत हो गई थी। वेरिफिकेशन के लिए मंगलवार को वह यमुनानगर आया था। वेरिफिकेशन के बाद शाम को वह वापस दिल्ली जाने के लिए यमुनानगर बस स्टैंड पहुंचा। इसी दौरान उसके पास अज्ञात नंबर से कॉल आई। आरोपी ने उसे धमकाते हुए कहा कि वेरिफिकेशन ठीक करना। तो उसने कहा कि जो मृतक के बारे में उसे परिजनों ने बताया वह वैसे ही उसकी वेरिफिकेशन करेगा। इस पर आरोपियों ने उसे धमकाया कि यदि ठीक वेरिफिकेशन नहीं तो उसकी खैर नहीं। उसने फोन काट दिया। वह बस स्टैंड के गेट पर पहुंचा ही था कि एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार आई। कार से दो युवक निकले। जबकि एक युवक ड्राइविंग सीट पर बैठा रहा। आरोपी उसे पकड़कर कार में डालने लगे। उसने शोर मचाया। बस स्टैंड के रोडवेज कर्मी और अन्य लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। आरोपी एक दूसरे को नरेंद्र, पवन और संदीप नाम से बुला रहे थे।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई बलबीर सिंह का कहना है कि तीनों युवकों के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है। कार के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रहे हैं। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed