फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   टिंबर की दुकान में चोरी करने का आरोपी देसी कट्टे सहित काबू, पूछताछ के बाद दूसरे को भी दबोचा

टिंबर की दुकान में चोरी करने का आरोपी देसी कट्टे सहित काबू, पूछताछ के बाद दूसरे को भी दबोचा

Wed, 03 Jan 2018 08:37 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 08:37 PM IST
विज्ञापन
टिंबर की दुकान में चोरी करने का आरोपी देसी कट्टे सहित काबू, पूछताछ के बाद दूसरे को भी दबोचा

विज्ञापन
टिंबर की दुकान में चोरी करने के आरोपियों को देसी कट्टे सहित दबोचा
सीआईए टू की टीम ने पांसरा फाटक के नजदीक से एक आरोपी को किया था गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जोड़ियो नाका स्थित टिंबर की दुकान से दिनदहाड़े अलमारी का ताला तोड़ एक लाख 43 की नकदी चुराने वाले आरोपी को सीआईए-टू की टीम ने देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। इस वारदात में आरोपी का साथ देने वाले दूसरे आरोपी को भी काबू कर लिया गया। आरोपियों ने टिंबर की दुकान से चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड में आरोपियों से अन्य वारदातों के खुलासे होने की संभावना है। एक आरोपी से अवैध हथियार बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
सीआईए-2 के इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पांसरा फाटक पर अवैध हथियार के साथ एक युवक घूम रहा है। जो किसी वारदात करने की फिराक में है। एसआई सुभाष के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम में एएसआई रवि प्रकाश, सुरेंद्र, सुखदेव व अमरजीत को भी शामिल किया गया। टीम ने मौके पर दबिश देकर वहां घूम रहे आरोपी को काबू किया, जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक देशी कट्टा व एक कारतूस बरामद हुआ। आरोपी की पहचान जम्मू कॉलोनी निवासी राशिद के नाम से हुई। आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने जोड़िया नाके के नजदीक टिंबर की दुकान में चोरी करना कबूल किया। वारदात में शामिल आरोपी ने अपने एक साथी की भी पहचान करवाई। टीम ने उसके साथी वीणा नगर निवासी दिलरूब को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरेापियों को कोर्ट से तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

बॉक्स
दिनदहाड़े टिंबर दुकान से अलमारी तोड़ चुराए थे 1.43 लाख :
दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह आपस में दोस्त है। आरोपी राशिद जोडिय़ा नाके पर लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से लकड़ी उतारने का काम करता है और दूसरा आरोपी दिनरूब ट्रक चालक है। सप्ताहभर पहले उन्होंने अंटावा निवासी राकेश की जोड़िया नाका स्थित टिंबर की दुकान से चोरी की थी। दिन के समय दुकान संचालक दुकान खोल कर कही चला दिया। दोनों आरोपियों ने दिन में ही मौका लगते अलमारी का ताला तोड़ कर वहां रखे एक लाख 43 हजार रुपये चोरी कर लिए। टिंबर आढ़ती ने की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
हो सकते है अन्य खुलासे :
सीआईए-टू इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों से चोरी की नकदी बरामद करनी है। पूछताछ में आरोपियों से चोरी की अन्य वारदातों को भी खुलासा हो सकता है। संभावना है कि आरोपियों से चोरी के कई मामले खुल सकते है।
फोटो : 07
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed