फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   सेल्समैन के परिजनों ने ठेके पर पहुंच किया हंगामा, ठेकेदार व पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी

सेल्समैन के परिजनों ने ठेके पर पहुंच किया हंगामा, ठेकेदार व पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी

Thu, 21 Dec 2017 08:37 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
सेल्समैन के परिजनों ने ठेके पर पहुंच किया हंगामा, ठेकेदार व पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी
सेल्समैन के परिजनों ने ठेके पर पहुंच किया हंगामा, ठेकेदार व पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

बोले, ठेकेदार ने नहीं दिखाई परिवार के पति सहानुभूति, हत्या के बाद भी खोल कर रखा ठेका
परिजनों के हंगामा करने पर पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से ठेका कराया बंद
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। ससौली रोड स्थित ठेके के सेल्समैन महेश शर्मा की हत्या के मामले में गुरुवार को परिजनों ने ठेके पर पहुंचकर हंगामा किया। परिजनों ने शराब ठेकेदार पर परिवार की कोई आर्थिक मदद न करने व सहानुभूति व्यक्त न करने पर ठेके पर पहुंच रोष जताया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा के लिहाज से ठेके को बंद करवाया। परिजनों का यह भी आरोप है कि महेश की हत्या लूट को लेकर नहीं हुई। फ्री में शराब न देने से मना करने पर उनकी हत्या की गई।
गुरुवार दोपहर मृतक महेश की पत्नी सहित काफी संख्या में परिजन व आस पड़ोस के लोग ससौली स्थित ठेके पर पहुंचे और ठेकेदार के खिलाफ रोष व्यक्त किया। प्रदर्शन कर रही मृतक की पत्नी दीपा,ढ पुत्रवधु रीना, गीता रानी, शशी, योगेश चंचल व अन्य ने आरोप लगाया कि शराब ठेकेदार ने परिवार के प्रति सहानुभूति नहीं दिखाई है। मौत के बाद लगातार ठेका खोला गया है। उन्हें सहानुभूति पूर्वक ठेका बंद करना चाहिए था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने लूट की धारा गलत लगाई है। यह सरेआम हत्या है। उनका कहना है कि ठेके पर दूसरा सेलमैन भी था। हत्या के दिन कुछ लोग फ्री की शराब मांग रहे थे। दूसरे सेलमैन ने दे दी जबकि महेश ने ऐसा करने से मना कर दिया। उनका कहना है कि हत्यारे आस पास के गांव के है। फ्री शराब न देने के कारण ही उन लोगों ने सरेआम हत्या की है। उनका कहना है कि वे अभी तक पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सेल्समैन को खजूरी ठेके पर भेज दिया गया। उसने भी परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी नही निभाई। परिजनों का हंगामा बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से ठेके को बंद करवा दिया। वहीं परिजनों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

बॉक्स
ये है मामला :
17 दिसंबर की रात विष्णु नगर बक्शी मोहल्ला निवासी महेश की तीन अज्ञात युवकों ने छाती में सुआ घोंपकर हत्या कर दी गई थी। महेश शर्मा ससौली स्थित शराब के ठेके पर सेल्समेन का काम करता था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रविवार रात को करीब सवा दस बजे तीन अज्ञात बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और शराब के ठेके पर मौजूद सेल्समेन महेश शर्मा के साथ मारपीट करने लग गए और उसका मोबाइल छीन लिया। इस दौरान एक आरोपी ने उसकी छाती में तेजधार सुआं मार दिया। जिससे वह नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने शराब के ठेके पर जमकर तोड़फोड़ की और ठेके पर रखे करीब तीन-चार हजार रुपये लूट कर बाइक पर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों पर हत्या व लूट के आरोप में केस दर्ज किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
फर्कपुर एसएचओ सुभाष चंद्र बिश्नोई का कहना है कि वे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई कर रहे है। आरोपियों को पकडने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फोटो : आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed