फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   तीन हजार रुपये से भरा पर्स छीना, मोबाइल न देने पर मजदूर के सिर में लकड़ी का रोल मार किया घायल

तीन हजार रुपये से भरा पर्स छीना, मोबाइल न देने पर मजदूर के सिर में लकड़ी का रोल मार किया घायल

Thu, 21 Dec 2017 08:29 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 08:29 PM IST
विज्ञापन
तीन हजार रुपये से भरा पर्स छीना, मोबाइल न देने पर मजदूर के सिर में लकड़ी का रोल मार किया घायल
रुपये और मोबाइल न देने पर मजदूर के सिर में लकड़ी का रोल मार किया घायल
विज्ञापन

शादीपुर के नॉर्दन कांटे के नजदीक पांच युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
घायल मजदूर का ट्रॉमा सेंटर में चल रहा उपचार, पर्स में थी तीन हजार की नकदी और दस्तावेज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। खजूरी रोड पर शादीपुर स्थित नॉर्दन कांटे के नजदीक पांच बदमाशों ने एक मजदूर को डरा धमकाकर उससे तीन हजार रुपये की नकदी व दस्तावेजों से भरा पर्स छीन लिया। मोबाइल न देने पर आरोपियों ने उसके सिर में लकड़ी का रोल मारकर घायल कर दिया। मजदूर के शोर मचाने पर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गए। युवक का उपचार ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।
यूपी के गाजीपुर जिले के गांव बगैन निवासी प्रदीप यादव ने बताया कि वह अपने पिता हरीचंद्र यादव के साथ शादीपुर स्थित विश्वकर्मा प्लाइवुड फैक्ट्री में काम करते हैं और फैक्ट्री से करीब आधा किलोमीटर दूर शादीपुर में क्वार्टर पर रहते है। बुधवार को फैक्ट्री मालिक से एडवांस तीन हजार रुपये लिए थे। फैक्ट्री से छुट्टी के बाद वह अकेला पैदल अपने क्वार्टर पर जा रहा था। जब वह शादीपुर में नॉर्दन कांटे के नजदीक पहुंचा तो दो युवक उसके नजदीक आए। आरोपियों ने उसे अकेला देख कर धमकाया और जो कुछ है सब देने की बात कहीं। उसने डर के कारण आरोपियों ने अपना पर्स दे दिया। पर्स में तीन हजार रुपये की नकदी, आधार कार्ड, पैन कार्ड, अटेंडेंस कार्ड व कुछ अन्य दस्तावेज थे। इसके बाद आरोपी उससे उसका मोबाइल मांगने लगे। लेकिन उसने आरोपियों को मोबाइल नहीं दिया। इस दौरान तीन युवक और वहां पर आ गए। आरोपियों ने सड़क किनारे पड़े लकड़ी के रोल (प्लाई उतारने के बाद बचा हुआ लकड़ी का रोल) उसके सिर पर मार दिया। उसके चिल्लाने की आवास सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख पांचों युवक वहां से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उसके परिजनों को सूचित किया। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बॉक्स
चिकित्सकों ने नहीं दी पुलिस को सूचना :
प्रदीप ने बताया कि वारदात के बाद उसने आसपास के लोगों को कहा कि पुलिस को बुला ले। लोगों ने उसे कहा कि पहले उपचार जरूरी है। अस्पताल में उपचार के दौरान ही डॉक्टर पुलिस को सूचित कर देंगे। इसलिए वह अस्पताल में भर्ती हो गया। लेकिन पुलिस ने अभी तक पुलिस को सूचित नहीं किया। जिसके चलते कोई पुलिस कर्मी ब्यान लेने के लिए नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
थाना सदर एसएचओ राजीव मिगलानी का कहना है कि उनके पास इस संबंध में कोई सूचना नहीं आई। यदि कोई सूचना या शिकायत आ जाती है तो वे मामले में कार्रवाई करेंगे।
फोटो : 35
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed