{"_id":"5a2ae3204f1c1b686a8b850f","slug":"151276023111-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने सरकारी स्कूल में कार्यरत जेबीटी टीचर पत्नी पर की फायरिंग, गोली नहीं लगी तो बट मार किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति ने सरकारी स्कूल में कार्यरत जेबीटी टीचर पत्नी पर की फायरिंग, गोली नहीं लगी तो बट मार किया घायल
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति ने स्कूल में घुसकर जेबीटी पत्नी पर की फायरिंग, गोली नहीं लगी तो बट मार किया घायल
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर/बिलासपुर। आपसी अनबन के चलते सोनीपत के गांव गढ़ी हकीकत निवासी व्यक्ति ने जुड्डा जट्टान के सरकारी स्कूल में कार्यरत अपनी जेबीटी टीचर पत्नी पर फायरिंग की। फायरिंग में स्कूल प्रिंसिपल और जेबीटी टीचर बाल-बाल बच गई। गोली से बचने पर आरोपी पति ने जेबीटी टीचर पत्नी के सिर पर पिस्टल का बट मार कर घायल कर दिया। गोली चलने से पूरे स्कूल में अफरा तफरी मच गई। इससे स्कूल व गांव में दहशत में फैल गई। गोली की आवाज सुनते ही ग्रामीण स्कूल की ओर दौड़े। सूचना मिलते ही एसडीएम नवीन आहुजा, डीएसपी रणधीर सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी नरेश पाल, थाना छप्पर एसएचओ ने मौके का मुआयना किया। पुलिस ने मामले में आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सोनीपत जिले के गांव गढ़ी हकीकत निवासी अशोक की पत्नी रेनू दहिया छप्पर थाना क्षेत्र के गांव जुड्डा जुट्टान के राजकीय मिडिल स्कूल में जेबीटी टीचर है। हाल में हुई जेबीटी टीचर की भर्ती में रेनू दहिया ने स्कूल में ज्वाइनिंग की थी। रोजाना की तरह शुक्रवार को रेनू दहिया स्कूल में आई। स्कूल लगने के कुछ देर केपश्चात एक कार में सवार होकर रेनू का पति अशोक विद्यालय प्रांगण में दाखिल हुआ और विद्यालय के कार्यालय में जा पहुंचा। जहां उसकी पत्नी रेनू बैठी हुई थी। युवक ने कार्यालय में घुसते ही रेनू पर देसी पिस्टल से फायर किया। जिससे टीचर व सामने की कुर्सी पर बैठे प्रिंसिपल बाल-बाल बच गए। पिस्टल से निकली गोली दीवार पर जा लगी। गोली लगने से बचने पर आरोपी अशोक ने देसी पिस्टल के बट से टीचर के सिर पर वार कर उसे घायल कर दिया। स्कूल के टीचर जब तक कुछ समझ पाते आरोपी व्यक्ति कार में सवार होकर वहां से भाग निकला। सूचना पर एसडीएम बिलासपुर नवीन आहूजा, डीएसपी बिलासपुर रणधीर सिंह व खंड शिक्षाधिकारी नरेश कुमार, छप्पर थाना इंचार्ज दीदार सिंह ने स्कूल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। बाद में पुलिस ने आरोपी अशोक के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गोली चलते ही स्कूल में फैली अफरातफरी
प्रिंसिपल हरजिंद्र सिंह ने बताया कि सभी अध्यापक अपनी-अपनी कक्षाओं में थे। तभी स्कूल के आफिस से एकदम गोली चलने की आवाज आई। स्कूल के अध्यापक व छात्र डर गए और स्कूल में अफरातफरी फैली गई। अध्यापक दौड़कर महिला टीचर रेनू के पास गए। वह जख्मी हालात में नीचे पड़ी हुई थी। टीचर रेनू को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया।
विज्ञापन
तीन माह पूर्व हुई थी अनबन
सोनीपत के गांव गढ़ी हकीकत निवासी अशोक कुमार की शादी कुछ साल पहले सोनीपत के ही गांव नागल कलां निवासी रेनू दहिया से हुई थी। दोनों की दो संतान हैं, जिनमें एक लड़का व एक लड़की है। पुलिस को दिए बयान में रेनू ने बताया कि करीब तीन माह पूर्व उसके पति की उससे किसी बात को अनबन हो गई थी। इसके बाद वह जुड्डा जट्टान स्कूल में जॉब लगने के कारण यहीं आकर रहने लग गई। उसके दोनों बच्चे ससुराल में रहते हैं। शुक्रवार को अचानक उसका पति स्कूल में आया। इससे पहले वह कुछ समझ पाती उसने उस पर फायरिंग कर दी।
गिरफ्तारी के लिए सोनीपत भेजी जाएगी पुलिस टीम
जुड्डा जट्टान के स्कूल में टीचर पर गोली चलने की घटना का पता चलते ही मैं पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा था। प्राथमिक जांच में गोली चलने का कारण पति-पत्नी का आपसी विवाद पाया गया है। मामले में पीड़ित महिला टीचर रेनू की शिकायत पर उसके पति अशोक कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 मारपीट, 307 हत्या के प्रयास, 120बी साजिश और आर्म्स एक्ट अवैध हथियार चलाने के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सोनीपत जाएगी। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
- दीदार सिंह, एसएचओ, छप्पर थाना।