फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   अपहरण के बाद से सहमी हुई है उद्योगपति की बेटी और परिवार

अपहरण के बाद से सहमी हुई है उद्योगपति की बेटी और परिवार

Mon, 04 Dec 2017 08:58 PM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
अपहरण के बाद से सहमी हुई है उद्योगपति की बेटी और परिवार

विज्ञापन
-फालोअप-
अपहरण के बाद से सहमी हुई है उद्योगपति की बेटी और परिवार
घटना के छठे दिन सामने आए उद्योगपति, बोले, वे जांच एजेंसी की हर संभव मदद करने को तैयार
सच्चाई सामने लाने को करेंगे हर मदद,
उद्योगपति की बेटी का अपहरण कर मांगी गई थी डेढ़ करोड़ की फिरौती
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। उद्योगपति की लड़की का अपहरण कर डेढ़ करोड़ रुपये मांगने के मामले में बेटी के घर लौटने के बाद भी परिवार सहमा हुआ है। घटना के छह दिन उद्योगपति ने कहा कि उनकी बेटी सहमी हुई है। इसलिए वह सामने नहीं आ रही। वे जांच एजेंसी की हर संभव मदद कर रहे है। उधर, घटना के छह दिन बाद भी पुलिस आरोपियों का कोई सुराग नहीं निकाल पाई। पुलिस की माने तो लड़की के बयान के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकता है और उसी के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी भी होगी।
उद्योगपति ने बताया कि उनकी बेटी शहर के निजी स्कूल में ग्यारहवीं कक्षा की टॉपर रही है। इन दिनों उसके प्री बोर्ड के एग्जाम है। मौजूदा हालात ने उसे मानसिक तौर पर परेशान करके रख दिया है। उनका कहना है कि वे मानते है कि उनकी बेटी का अपहरण हुआ है। ये घटना सत्य है। वे भी चाहते है कि मामले की पूरी सच्चाई सामने आए। इसके लिए वे जांच एजेंसी का हर संभव सहयोग कर रहे है। उन्हें पूरा भरोसा है कि इस मामले की सच्चाई जल्द सामने आएगी। परिवार की माने तो आरोपियों ने उनकी बेटी को हर कद्र डराया कि वह जो बोलते थे, वह करती रही। वह अपनी बहादुरी और समझदारी से घर सकुशल लौट आई। वे पुलिस व जांच एजेंसी के लिए वो सब कर रहे है जो उन्हें न्याय दिलाने में मदद करेगा। उन्होंने कभी भी ब्यान देने से मना नहीं किया। शहर में जिस तरह की चर्चाएं हैं, उससे ऐसा लग रहा है कि जैसे वे ही गुनहागार है। उनकी बेटी व परिवार इस कदर मानसिक तौर पर परेशान है कि समय के साथ ही धीरे धीरे पहले की तरह सब कुछ सामान्य होगा।
विज्ञापन

बॉक्स
ये है मामला :
शहर के एक उद्योगपति की 18 वर्षीय बेटी बीते बुधवार को घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी। पहली ट्यूशन पढ़कर जब वह दूसरी जगह ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रही थी तो रास्ते से उसी की कार में उसे अगवा कर लिया गया। देर शाम तक युवती के घर न पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। युवती का मोबाइल स्विच ऑफ मिला, फिर थोड़ी देर बाद उसी पर बात होने पर अज्ञात ने डेढ़ करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। एसपी राजेश कालिया सहित कई अधिकारियों ने उद्योगपति के घर पहुंचकर मामले की जांच की थी। घटना के 24 घंटे के भीतर गुरुवार देर शाम लड़की अपने घर वापस लौट आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:::
थाना शहर प्रभारी डा. सुनील रावत का कहना है कि वे मामले की हर एंगल से जांच कर रहे है। मामले की तह तक जाएंगे। जो भी हकीकत होगी उसे जल्द सामने लाया जाएगा। लड़की के बयान होते ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed