फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   रास्ता रोक व्यक्ति से मारपीट, जेब से 23 हजार चुराने का लगाया आरोप

रास्ता रोक व्यक्ति से मारपीट, जेब से 23 हजार चुराने का लगाया आरोप

Mon, 04 Dec 2017 08:57 PM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 08:57 PM IST
विज्ञापन
रास्ता रोक व्यक्ति से मारपीट, जेब से 23 हजार चुराने का लगाया आरोप
रास्ता रोक व्यक्ति से मारपीट, जेब से 23 हजार चुराने का लगाया आरोप
विज्ञापन

चार लोगों पर मारपीट व चोरी के आरोप में केस दर्ज
छछरौली के गांव मद्दीपुर की घटना, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। छछरौली के गांव मद्दीपुर में चार लोगों ने एक व्यक्ति को पीटकर घायल कर दिया। घायल का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसकी जेब से 23 हजार रुपये चोरी किए है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों के खिलाफ रास्ता रोक मारपीट, चोरी व जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

गांव मद्दीपुर निवासी अब्दुल रहमान ने छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रविवार को हर रोज की तरह काम पर गया था। काम समाप्त कर रविवार देर रात को घर लौट रहा था। रात करीब दस बजे जब वह अपने गांव के नजदीक पहुंचा तो गांव नगली निवासी भूरू, वाजिद, बरकत और गांव नगला निवासी काबुल ने उसका रास्ता रोक लिया। उसकी आरोपियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। कहासुनी बढ़ने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे वह घायल हो गया। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने उसकी जेब से 23 हजार रुपये चोरी कर लिए। उसने मारपीट व चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई बलदेव राज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल केस दर्जकर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed