फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   अस्पताल में महिला से पर्स चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, पांच मामलों के हुए खुलासे

अस्पताल में महिला से पर्स चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, पांच मामलों के हुए खुलासे

Sat, 25 Nov 2017 06:22 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में महिला से पर्स चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, पांच मामलों के हुए खुलासे
अस्पताल में महिला से पर्स चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, पांच मामलों के हुए खुलासे
विज्ञापन

कमानी चौक से डिटेक्टिव पुलिस ने किया काबू
18 नवंबर को लक्ष्मी गार्डन निवासी महिला का छीना था पर्स
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। निजी अस्पताल में आईसीयू के बाहर सप्ताह भर पहले लक्ष्मी गार्डन निवासी महिला का पर्स चोरी करने वाले आरोपी को डिटेक्टिव स्टाफ ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी से चोरी के पांच अन्य मामलों के खुलासे हुए है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे रिमांड पर लिया गया।
इंचार्ज जयपाल आर्य ने बताया कि लक्ष्मी गार्डन निवासी कविता के पति रविंद्र को अचानक हार्टअटैक हो गया और वह अपने पति को निजी अस्पताल में लेकर आई। उसके पति को आईसीयू में भर्ती किया गया। 18 नवंबर को वह आईसीयू के बाहर बैठी हुई थी और उसके पास पर्स था, जिसमें 32 हजार रुपये थे। इसी दौरान एक रिश्तेदार का फोन महिला के मोबाइल पर आया। जैसे ही वह फोन सुनने लग गई और उसका अपने पर्स से ध्यान हटा, अचानक उसका पर्स चोरी कर लिया। यह मामला पुलिस थाने में दर्ज है। आरोपी अस्पताल में आईसीयू के सीसीटीवी कैमरें के कैद हुआ था। पुलिस को शुक्रवार देर शाम सूचना मिली थी कि आरोपी कमानी चौक के नजदीक घूम रहा है। सूचना पर डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने कमानी चौक से आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गांधी नगर निवासी रमन के रूप में हुई।
विज्ञापन


बॉक्स
नवंबर माह में अब तक हुए 32 मामले ट्रेस :
इंचार्ज जयपाल आर्य ने बताया कि नवंबर माह में डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने 32 मामले सुलझाये हैं, जिनमें कईं आरोपियों को जेल भेजा गया है। टीम ने 11 चोरी की बाइक, नौ घर में चोरी, चार स्नैचिंग, दो खैर तस्कर, तीन देसी कट्टे, दो नशीले पदार्थ, एक लूट व 170 पेटी अवैध शराब के मामलों को सुलझाया है और इनमें आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो : 10
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed