{"_id":"59de6c794f1c1b72548b6e59","slug":"15077490465-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में टिंबर व्यापारी लापता, नहर किनारे मिली कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में टिंबर व्यापारी लापता, नहर किनारे मिली कार
Updated Thu, 12 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में टिंबर व्यापारी लापता, नहर किनारे मिली कार
यमुनानगर। जगाधरी स्थित लकड़ मंडी का एक टिंबर व्यापारी संदिग्ध हालात में लापता हो गया। उसकी कार फतेहपुर पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर किनारे मिली। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जगाधरी की अग्रसेन कॉलोनी निवासी टिंबर व्यापारी बलिंद्र पंवार का जगाधरी के उप्पल मॉल के सामने ऑफिस है। बलिंद्र के भाई मोनू पंवार ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब तीन बजे बलिंद्र उठकर घर से निकला था। उन्होंने तुरंत उससे फोन पर संपर्क करना चाहा, लेकिन बलिंद्र अपना फोन घर पर ही छोड़ गया था। परिजन घर से सीधे बलिंद्र की दुकान पर पहुंचे, लेकिन दुकान पर कोई नहीं मिला। इसके बाद परिजन बुड़िया पुल पर पहुंचे, दिनभर तलाश करने के बाद शाम करीब सवा चार बजे पश्चिमी यमुना नहर के फतेहपुर पुल के पास पटरी पर बलिंद्र की कार लावारिस हालत में मिली। आसपास बलिंद्र की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा। परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना देकर मौके पर गोताखोरों को बुलाया और नहर में उसकी तलाश शुरू कर दी। देर शाम तक उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। परिवार के लोग पुलिस के साथ मिलकर तलाश करने में लगे हुए थे।