फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   किशोर पर दर्ज होगा केस या युवती पर काउंसिलिंग के बाद होगा साफ

किशोर पर दर्ज होगा केस या युवती पर काउंसिलिंग के बाद होगा साफ

Thu, 28 Sep 2017 12:47 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
किशोर पर दर्ज होगा केस या युवती पर काउंसिलिंग के बाद होगा साफ
किशोर पर दर्ज होगा केस या युवती पर काउंसिलिंग के बाद होगा साफ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जठलाना क्षेत्र के किशोर की ओर से युवती पर लगाए गए यौन शोषण के आरोपों की गुत्थी सुलझती नजर नहीं आ रही है। केस किस थाने में दर्ज हो और पीड़ित कौन हो इस पर पुलिस उलझी हुई है। इसको लेकर पुलिस ने अब सीडब्ल्यूसी(चाइल्ड वेलफेयर कमेटी) के साथ किशोर और युवती की काउंसिलिंग करने का निर्णय लिया है। काउंसिलिंग के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, किशोर पर युवती के परिजनों ने फर्कपुर थाने में युवती को अगवा करने का केस दर्ज कराया हुआ है।
जठलाना थाना प्रभारी हरदीपेंद्र सिंह ने बताया कि एक गांव निवासी साढ़े 17 वर्षीय लड़के ने फर्कपुर क्षेत्र की 22 वर्षीय युवती पर उसे भगा ले जाने और उसके साथ अवैध यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत एसपी के माध्यम से उनके पास पहुंची है। मामले की जांच के लिए किशोर, युवती की सीडब्ल्यूसी के साथ काउंसिलिंग की जाएगी। इसके बाद ही पता चल पाएगा कि मामले की जांच जठलाना थाना पुलिस करेगी या फर्कपुर थाना पुलिस। काउंसिलिंग में ही यह भी पता चलेगा कि मामले में दोषी लड़का है या लड़की। क्योंकि लड़की के परिजनों की तरफ से भी फर्कपुर थाना में किशोर के खिलाफ लड़की को अगवा करने का आरोप पहले ही दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

ये था मामला : जठलाना थाना क्षेत्र का रहने वाला साढ़े सत्रह वर्षीय किशोर करीब महीना भर पहले घर से लापता हो गया था। इस दौरान परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। करीब 15 दिन पहले पुलिस ने लापता लड़के को 22 वर्षीय युवती के साथ जगाधरी के नजदीक संदिग्ध हालत में घूमते हुए पकड़ा था। इस दौरान पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बाद में पुलिस ने लड़के को बालकुंज छछरौली भेज दिया और लड़की को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। लड़की फर्कपुर क्षेत्र की बताई जा रही है, मगर इसी बीच लड़के के परिजनों ने बालकुंज प्रशासन को शिकायत दी कि उनका लड़का नाबालिग है और उसे एक फर्कपुर की युवती बहला-फुसला कर अपने साथ ले गई थी। बालकुंज प्रशासन ने मामला सीडब्ल्यूसी (चाइल्ड वेलफेयर कमेटी) को सौंप दिया। कमेटी ने मामले में पूछताछ की तो लड़के ने बताया कि लड़की उसे फुसला कर घर से ले गई थी और उसके साथ अवैध यौन संबंध भी बनाए। जिसके बाद सीडब्ल्यूसी ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक राजेश कालिया को शिकायत देकर मामले में लड़की के खिलाफ के पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की सिफारिश की। पुलिस ने मामले की जांच के लिए शिकायत जठलाना पुलिस को दी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed