{"_id":"599dd64c4f1c1b50768b4676","slug":"15035162615-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर तलवार व गंडासी से हमला कर किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक पर तलवार व गंडासी से हमला कर किया घायल
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक पर तलवार और गंडासी से हमला
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। कांसापुर स्थित होली मदर स्कूल के पास कुछ युवकों ने रंजिश को लेकर एक युवक पर तलवार और गंडासी से हमला कर घायल कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने घायल युवक के बयान के आधार पर पांच युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विशाल नगर कॉलोनी निवासी गुरविंद्र सिंह ने फर्कपुर पुलिस को बताया कि उसकी कुछ दिन पहले बैंक कालोनी निवासी गागा के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय अन्य लोगों ने समझा कर मामला शांत करा दिया, लेकिन आरोपी उससे रंजिश रखने लगा। 21 अगस्त को शाम साढ़े चार बजे वह होली मदर स्कूल के नजदीक किसी काम से गया था। रास्ते में गागा ने अपने साथियों विनोद, डिंपल, दीपक और गगन के साथ मिलकर उस पर गंडासी, तलवार, रॉड से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। लोगों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की सूचना पुलिस को दी।