फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   रिटायर्ड सूबेदार समेत तीन को पीटा, तीन नामजद

रिटायर्ड सूबेदार समेत तीन को पीटा, तीन नामजद

Wed, 09 Aug 2017 12:49 AM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड सूबेदार समेत तीन को पीटा, तीन नामजद
रिटायर्ड सूबेदार समेत तीन को पीटा, पकड़े गए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। विश्वकर्मा चौक के पास नेशनल हाईवे 73 के बाइपास पुल से उतरते वक्त कार अड़ाकर रोकने का विरोध करने पर तीन युवकों ने आर्मी के रिटायर्ड सूबेदार और उसके दो बेटों को जमकर पीटा। घटना के वक्त बुजुर्ग यहां कमानी चौक स्थित अपनी बहन से राखी बंधवाकर घर लौट रहा था। सड़क के बीच कार अड़ाने से जाम की स्थिति बन गई थी। इसी पर बुजुर्ग ने एतराज जताया था, जिस पर आरोपी हमलवार हो गए। वारदात के बाद किसी तरह लोगों ने तीनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
शिवनगर कॉलोनी दिल्ली निवासी सूबेदार जगन्नाथ ने शहर यमुनानगर पुलिस को बताया कि वह आर्मी से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हुआ है। रविवार को वह अपने दो बेटों के साथ महाराणा प्रताप चौक (कमानी चौक) के पास अपने बहन से राखी बंधवाने के लिए आए थे। राखी बंधवाने के बाद देर शाम वह अपने दो बेटों के साथ कार से दिल्ली लौट रहे थे। जब वे हमीदा पुल पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कार सवार तीन युवकों ने सड़क के बीचों बीच कार खड़ी की हुई है और शराब पी रहे हैं। जब वे उनके आगे से निकलने लगे तो आरोपियों ने उनकी कार के आगे अपनी कार अड़ा दी। जब उन्होंने आरोपियों का विरोध किया तो आरोपियों ने उनसे गाली गलौज शुरू कर दी। इससे उनमें बहस शुरू हो गई। बहस बढ़ने पर आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। जब कार में सवार उसके बेटे उसे आरोपियों से छुड़ाने के लिए आए तो उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। सड़क के बीच कार खड़ी होने से रास्ते पर दोनों तरफ जाम लग गया। जाम में फंसे लोगों ने आरोपियों के चुंगल से उन्हें छुड़ाया और आरोपियों को पकड़ लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर हमीदा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने सूबेदार जगन्नाथ की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट करने, रास्ता रोकने, जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान पुराना हमीदा की खड्ढा कॉलोनी निवासी अमतीश, पांजूपुर निवासी संजीव और शादीपुर निवासी सुशील के रूप में हुई। जांच अधिकारी एएसआई सोमनाथ का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पब्लिक ने आरोपियों को धुना
मारपीट के दौरान सड़क के बीच दोनों कारें खड़ी होने से नेशनल हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं थीं, जिससे नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। इस बीच लोगों ने देखा कि, जाम की वजह बने युवकों को टोकने पर आरोपी रिटायर्ड सूबेदार और उसके बेटों पर हमलावर हो गए तो लोग आगे आए और आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपी इसके बाद भी अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे। इस पर लोगों ने तीनों की खूब धुनाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े जाने पर पुलिस से भी की बहस
बताया जा रहा है कि आरोपी सार्वजनिक स्थान सड़क किनारे खड़े होकर शराब का सेवन कर रहे थे। मारपीट की घटना के बाद पकड़े जाने पर तीनों आरोपियों ने पहले जहां लोगों और रिटायर्ड सूबेदार से खूब बहस की। वहीं पुलिस की गिरफ्त में आने पर भी आरोपी शांत नहीं हुए। इस दौरान आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ भी बहस की।

विश्वकर्मा चौक के नजदीक सुबेदार से मारपीट की सूचना पर वे मौके पर पहुंचे थे। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
- एएसआई सोमनाथ, जांच अधिकारी, हमीदा चौकी, शहर यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed