{"_id":"597a36a74f1c1bba188b45bd","slug":"15011816901845-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार गया था दिल्ली, चोरों ने सुने घर के ताले तोड़ उड़ाए 45 हजार सहित डेढ़ लाख के गहने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवार गया था दिल्ली, चोरों ने सुने घर के ताले तोड़ उड़ाए 45 हजार सहित डेढ़ लाख के गहने
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने सूने घर के ताले चटकाए, पूरा घर खंगाला
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जगाधरी की मुखर्जी पार्क कॉलोनी में चोरों ने सूने घर के ताले तोड़ डाले। वारदात के समय घर दंपति बुजुर्ग का इलाज कराने के लिए दिल्ली गया था। बुधवार रात घर आने पर उन्हें चोरी का पता चला और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का मुआयना कर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित के मुताबिक, चोर नगदी जेवर समेत डेढ़ लाख का सामान ले गए।
मुखर्जी पार्क कॉलोनी निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि उसके पिता कई दिनों से बीमार चल रहे थे। रविवार को वह घर का ताला लगाकर अपनी पत्नी के साथ पिता का इलाज करवाने के लिए दिल्ली चला गया। बुधवार रात करीब 11 बजे वे जब वापस घर पर आए तो देखा कि घर के गेट का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो कमराें के दरवाजों के ताले भी टूटे हुए पड़े थे। कमरों के अंदर का पूरा सामान बिखरा पड़ा था। दोनों कमरों में अलमारियां खुली पड़ी हुई थीं। देखने में ऐसा लग रहा था कि चोरों ने तसल्ली से घर को पूरी तरह खंगाला। जब उन्हाेंने अलमारियों की जांच की तो उनके अंदर रखी करीब 45 हजार रुपये की नकदी, एक सोने की चेन, दो सोने की अंगूठियां, दो घड़ियां व अन्य सामान गायब था। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। थाना शहर जगाधरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। महेंद्र के अनुसार चोर उनके घर से 45 हजार रुपये की नकदी सहित करीब डेढ़ लाख रुपये के गहने चुरा ले गए।