फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   खनन सामग्री से भरे वाहनों ने दो लोगों को कुचला, एक की मौत व एक की टूटी टांगें

खनन सामग्री से भरे वाहनों ने दो लोगों को कुचला, एक की मौत व एक की टूटी टांगें

Fri, 28 Jul 2017 12:23 AM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खनन सामग्री से भरे वाहनों ने दो लोगों को कुचला, एक की मौत व एक की टूटी टांगें
खनन सामग्री से भरे वाहनों की टक्कर से युवक की मौत, एक अन्य की टूटी टांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खिजराबाद। खिजराबाद क्षेत्र में खनन सामग्री भर कर दौड़ रहे वाहनों की टक्कर से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की टांग टूट गई। वहीं एक अन्य हादसे में एनएच 73 ए पर कार की टक्कर से राहगीर की जान चली गई।
गांव बहादुरपुर में जंगल के रास्ते से अवैध खनन सामग्री हाईवे पर बल्लेवाला क्रशर जोन में ले जाया जाता है। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे भूड़कलां पुल के पास स्टोन क्रशर जोन की ओर अवैध खनन सामग्री से भरे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। डंपर के नीचे आकर कुचले जाने से बाइक सवार युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। अधिक खून बहने के कारण कुछ ही देर में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक मय वाहन भाग गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार युवक के शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान गांव खिलांवाला निवासी 24 वर्षीय रसीद के रूप में की, जो बाइक से देवधर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह किशनपुरा नाके से निकला भूड़कलां पुल के पास अवैध खनन सामग्री से भरे डंपर ने उसे कुचल दिया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से साइकिल सवार की टांगें टूटी
किशनपुरा नाके के पास ही एक खनन सामग्री से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार युवक को कुचल दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल युवक को यमुनानगर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी अनुसार कुटीपुर निवासी 28 वर्षीय खलील साइकिल पर किशनपुरा की ओर किसी काम से जा रहा था। इस दौरान किशनपुरा नाके के पास बल्लेवाला की ओर से तेज रफ्तार खनन सामग्री लेकर आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली खलील की टांगाें को कुचलता हुआ निकल गया, जिससे उसकी टांगें टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक कार्रवाई न होने से सरपट दौड़ रहे अवैध खनन सामग्री भरे वाहन
बहादुरपुर में कई दिनों से अवैध खनन जोरों पर है। अवैध खनन से भरे डंपर जंगल के रास्ते पश्चिमी यमुना नहर के किनारे और बल्लेवाला क्रशर जोन में भी दिन-रात दौड़ते हैं। इसके अलावा अवैध खनन सामग्री से भरे वाहनों का नेशनल हाईवे पर सरपट दौड़ते नजर आना आम हैैं। चुहुड़पुर गांव में भी अवैध खनन से भरे वाहन दिन-रात दौड़ते नजर आते हैं। बावजूद इसके उन पर कोई प्रशासनिक कार्रवाई नहीं हो रही। इसी के चलते गुरुवार सुबह बहादुरपुर पत्थर खदान में अवैध खुदाई का कामकाज शुरू ही हुआ था कि पहला डंपर जंगल के रास्ते से निकलकर सड़क चढ़ते ही उसने बाइक सवार युवक को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद बहादुरपुर पत्थर खदान में अवैध खनन में लगे दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर, अर्थमूवर मशीनें और एचएम छोड़ लोग भाग गए।

गांव मलिकपुर खादर बस अड्डे के पास कार की टक्कर से राहगीर की मौत
खिजराबाद। एनएच 73ए (जगाधरी-पांवटा) पर गांव मलिकपुर खादर बस अड्डे के पास एक कार की टक्कर से राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मलिकुपर निवासी राकेश कुमार किसी काम से हाईवे से गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने मलिकपुर खादर के समीप राहगीर को टक्कर मार दी। इसमें राकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक कार लेकर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची थाना छछरौली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed