फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   टॉवर लगाने के नाम पर व्यापारी से ठगे 50 लाख

टॉवर लगाने के नाम पर व्यापारी से ठगे 50 लाख

Sat, 22 Jul 2017 12:54 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
टॉवर लगाने के नाम पर व्यापारी से ठगे 50 लाख
टॉवर लगाने के नाम पर व्यापारी से ठगे 50 लाख
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। प्लाट में एक निजी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी का टावर लगाने का झांसा देकर नौ लोगों ने एक प्लाइवुड व्यापारी से 50 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपियों ने टावर की मिल्कियत भी व्यापारी के नाम करने का भरोसा दिलाया था। ई-मेल पर आरोपियों की ओर से भेजे गए दस्तावेजों की जांच में हकीकत सामने आई तो व्यापारी के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने थाना फर्कपुर पुलिस से शिकायत की। इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।
फर्कपुर क्षेत्र के कृपाल नगर निवासी प्लाइवुड व्यापारी राजीव वोहरा ने पुलिस को बताया कि कुछ माह पूर्व उनके मोबाइल पर अंकिता नाम की लड़की का फोन आया। लड़की ने खुद को निजी कंपनी का कर्मचारी बताया। उसके बाद दीपक पाठक, जयवीर सिंह, जस वाडिया, राजीव मेहता, दिनेश कुमार, आशीष चौहान, एलके राय और आशुतोष नाम के लोगों से फोन आए। ये सभी खुद को कंपनी का कर्मचारी बताते रहे। उन्होंने बताया कि वे शहर में मोबाइल टॉवर लगा रहे हैं। यदि वह टॉवर लगवाना चाहता है तो उसे हर माह लाखों रुपये किराया दिया जाएगा। बस जमीन उसकी होगी, लेकिन सरकारी टैक्स आदि के खर्च के तौर पर उसे 50 लाख रुपये कंपनी के खाते में जमा कराने होंगे। आरोपियों ने इस दौरान उसे टॉवर की मिल्कियत भी उसके नाम करने का भरोसा दिलया। वह उनकी बातों में आ गया और रुपये जमा कराने को तैयार हो गया। आरोपियों ने यह रकम अलग-अलग समय में ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से बताएखातों में जमा कराई। राजीव ने बताया कि कुछ दिन बाद उसकी ईमेल पर कुछ दस्तावेज भेजे गए। जिन्हें भर कर कंपनी के पास भेजना था। लेकिन जब उसने दस्तावेजों की जांच की तो ठगी का शक हुआ। इस पर उन्होंने उन नंबरों पर फोन किया जिनसे उसे फोन आया था। यहां गोलमोल जवाब दिया जाने लगा। यह भी कहा गया कि, उन्हें टॉवर लगवाने के संबंध में कोई भी जानकारी नहीं है। इस पर उसने सभी के खिलाफ थाना फर्कपुर में शिकायत दी। पुलिस ने मामले में आरोपी महिला सहित नौ लोगों के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई सुरेश कुमार का कहना है कि सभी लोगों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 50 लाख रुपये आनलाइन आरोपियों के खाते में जमा किए गए। इस मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed