फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   फंदे पर लटका मिला किशोर का शव, परिजन बोले, हत्या कर लटकाया

फंदे पर लटका मिला किशोर का शव, परिजन बोले, हत्या कर लटकाया

Sun, 09 Jul 2017 12:49 AM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
फंदे पर लटका मिला किशोर का शव, परिजन बोले, हत्या कर लटकाया
फंदे पर लटका मिला किशोर, परिजन बोले-हत्या कर लटकाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जगाधरी की मधुबन कॉलोनी में शनिवार दोपहर को 14-15 वर्ष का किशोर अपने घर में फंदे से लटका मिला। घटना के समय किशोर की मां कीर्तन करने मंदिर में गई थी, जबकि पिता काम पर गए थे। लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने कॉलोनी के ही दो लोगों पर किशोर की हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। मामले की सूचना पर थाना शहर जगाधरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा।
मधुबन कॉलोनी निवासी केदार सिंह मजदूरी करता है, जबकि उसकी पत्नी गीता घर पर रहती है। शनिवार सुबह केदार सिंह काम पर गया था, जबकि उसकी पत्नी गीता कीर्तन के लिए मंदिर गई थी। घर पर उनका बेटा मोहित अकेला था। दोपहर बाद करीब तीन बजे उसकी मां घर लौटी, तो मोहित चुन्नी के बने फंदे से छत के पंखे पर लटका हुआ मिला। शव देखते ही मोहित की मां की चीख निकल गई। चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। घटना की सूचना पर मोहित के पिता केदार सिंह भी पहुंच गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर जगाधरी शहर एसएचओ सचिन और बुड़िया गेट चौकी इंचार्ज लज्जा राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। केदार सिंह का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। हत्या करके बेटे के शव को फंदे से लटकाया गया है। केदार सिंह का आरोप है कि कॉलोनी के ही दो लोगों ने उसके बेटे की हत्या कर उसे फंदे पर लटकाया है। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

मेरा बेटा नहीं कर सकता सुसाइड, मेरे लाल को लटकाया
मृतक मोहित के पिता ने कहा कि सुबह जब घर से गए थे, तो बेटे को कोई दिक्कत नहीं थी। वह बिल्कुल ठीक था, पढ़ने में भी अच्छा था। ऐसे में वह सुसाइड नहीं कर सकता है। उनका आरोप है कि रंजिशन कॉलोनी के ही दो लोगों ने उसके बेटे की हत्या कर उसे फंदे पर लटकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधुबन कॉलोनी में फंदे पर लटक सुसाइड करने की सूचना पर वे अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर गए थे। परिजनों ने बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में भेज दिया गया है। जिन लोगों पर आरोप लगाए गए है, उनसे पूछताछ की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।- सचिन, एसएचओ, थाना शहर जगाधरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed