{"_id":"5957f4c04f1c1b62248b4cd4","slug":"149893656114-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गो मांस की सूचना पर यूपी रोडवेज बस की जांच से मिला मीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गो मांस की सूचना पर यूपी रोडवेज बस की जांच से मिला मीट
Updated Sun, 02 Jul 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस से मिला मीट, लैब भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। हरिद्वार से शिमला जा रही यूपी रोडवेज की बस में चेकिंग के दौरान पुलिस को मीट मिला। मीट किस पशु का है इसकी जांच के लिए लैब भेजा गया है।
गोरक्षक दल के प्रधान सचिन भटौली और उसके साथियों ने बताया कि हरिद्वार से शिमला जाने वाली बस से बीफ ले जाने की सूचना उन्हें मिली थी। इस पर पहले सदर यमुनानगर पुलिस को सूचना दी गई, फिर जगाधरी पुलिस को। इसके बाद जगाधरी के बीआर अंबेडकर चौक पर पुलिस ने बस रोक कर चेकिंग की। इसमें एक सीट के नीचे लावारिस हालत में बैग मिला। उसकी जांच की तो उसमें मीट था। पुलिस ने मीट को कब्जे में लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया है। हालांकि मीट किस पशु का है, इस संबंध में कोई भी कुछ कहने को तैयार नहीं है। इस पर पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर ड्राइवर और कंडक्टर को थाने में बुलाकर पूछताछ की। दोनों ने बैग में मीट किसने रखा इससे संबंधित किसी भी जानकारी से इंकार किया है।
सूचना के आधार पर उन्होंने यूपी रोडवेज की बस की जांच की थी। जांच में एक बैग से मीट की कुछ थैलियां बरामद हुई। मीट गाय का है या अन्य पशु का, इसका पता जांच के बाद ही पता चलेगा। मामले की जांच की जा रही है। - सचिन, एसएचओ, थाना शहर जगाधरी।