{"_id":"5952a5244f1c1ba44f8b466f","slug":"14985884946-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहगीरों को लूटने की फिराक में खड़े तीन बदमाशों को सीआईए ने दबोचा, नौ वारदातें कबूली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राहगीरों को लूटने की फिराक में खड़े तीन बदमाशों को सीआईए ने दबोचा, नौ वारदातें कबूली
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहगीरों को लूटने की फिराक में खड़े तीन बदमाशों को सीआईए ने दबोचा, नौ वारदातें कबूली
जठलाना में बैंक मैनेजर को लूटने, दो हत्या के प्रयास व डकैती सहित कई वारदातों को अंजाम देना कबूला
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। सीआईए-2 ने कंडरौली-जठलाना रोड पर राहगीरों को लूटने की फिराक में खड़े तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से देसी पिस्टल सहित अन्य हथियार बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने जठलाना में हुई बैंक मैनेजर से लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, चोरी सहित नौ वारदातों को कबूल किया है। पुलिस ने बदमाशों से चोरी की एक कार, दो बाइक व अन्य सामान बरामद कर लिया। मंगलवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया।
एसपी राजेश कालिया ने बताया कि सीआईए-2 के इंचार्ज इंस्पेक्टर संदीप कुमार को सूचना मिली थी कि रादौर क्षेत्र के कंडरौली-जठलाना रोड पर तीन युवक लूट की योजना बना रहे है। उन्होंने एसआई सुभाष के नेतृत्व में टीम का गठन किया। गठित टीम ने दबिश देकर टी प्वाइंट, कंडरौली-जठलाना रोड हथियारों से लैस होकर खड़े तीनों बदमाशों को काबू किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव अलाहर निवासी गौरव, टोपरा कलां निवासी अजरूदीन उर्फ अजरू, कांजनू निवासी शुभम उर्फ शुघन के रूप में हुई। जांच के दौरान आरोपी गौरव के पास से कट्टा और कारतूस, अजरूदीन उर्फ अजरू के पास से एक डंडा और शुभम के पास से एक बैटरी टार्च बरामद हुई।
जठलाना में हथियारों के बल पर बैंक मैनेजर को लूटा था :
पुलिस की पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में नौ वारदातों को कबूल किया। पकड़े गए आरोपी गौरव ने कबूल किया कि उसने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर जठलाना थाना के एरिया में हथियारों के बल पर कार सवार बैंक मैनेजर से हजारों रुपये की नगदी लूटी थी। मामले में पांच आरोपियों पर केस दर्ज किया गया था। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पहले हो चुकी है, जबकि आरोपी गौरव को अब गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य आरोपी फरार है। इसके अलावा आरोपियों ने थाना शहर यमुनानगर में हत्या के प्रयास की दो वारदातें, थाना रादौर के एरिया मे लड़ाई झगडा की एक वारदात, थाना सदर यमुनानगर के एरिया से एक कार चोरी, फर्कपुर व शहर जगाधरी के एरिया से दो मोटरसाइकल चोरी करने की वारदातों को कबूल किया है।
विज्ञापन
अदालत से भगोड़ा घोषित है गौरव
एसपी कालिया ने बताया कि पकड़ा गया गौरव थाना शहर यमुनानगर में हत्या के प्रयास के मुकदमा में अदालत से भगोड़ा घोषित है। कुछ माह पूर्व आरोपी पर थाना शहर में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था और कुछ दिनों बाद उसे जमानत पर छोड़ दिया गया, लेकिन आरोपी उसके बाद कोर्ट में पेश नहीं हुआ। इस उसे भगोड़ा घोषित कर दिया है।
कई अन्य वारदातों का होगा खुलासा : एसपी
एसपी राजेश कालिया ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। वहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने और भी कई प्रकार की अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।
फोटो : 05 व 06