फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime/yamunanagar

जगाधरी स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Thu, 11 Jun 2015 11:55 PM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Thu, 11 Jun 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
जगाधरी रेलवे स्टेशन को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार धमकी पत्र के बजाय फोन पर दी गई। फोन बुधवार रात दो बजे खिजराबाद के भूड़कलां स्थित हाइडल प्लांट के माली को आया।
विज्ञापन


माली ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम में दी। इससे जिला व रेलवे पुलिस में हड़कंप मच गया और रातभर दोनों की नींद उड़ी रही। वीरवार सुबह भी जीआरपी के साथ अंबाला-चंडीगढ़ से पहुंचे डॉग स्क्वॉयड सहित बम निरोधक दस्ते ने करीब ढाई घंटे सर्च ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन


स्टेशन पर सभी प्लेटफार्म, मुसाफिरखाने, पार्किंग स्थल को पूरी तरह से खंगाला गया और  यात्रियों के सामान की जांच की गई। मौके से बम और अन्य कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस फोन नंबर से धमकी आई, उसकी लोकेशन के आधार पर जीआरपी व सीआईए पुलिस ने कैथल के गांव किचाना से दो लोगों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान इसी गांव के भगवानदास व गुरमीत सिंह के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ जीआरपी पुलिस ने धारा-124 ए के तहत केस दर्ज किया। पुलिस इन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।

जानकारी के अनुसार खिजराबाद के भूड़कलां स्थित हाइडल पावर प्लांट में माली के पद पर कार्यरत कैलाश चंद के मोबाइल पर बुधवार रात करीब दो बजे फोन आया। फोन करने वाले ने जगाधरी रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी। फोन कटते ही कैलाश चंद ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम में दी।

जिला पुलिस के हाथ-पांव फूल गए और आनन-फानन में बिलासपुर डीएसपी नरेश अहलावत ने पुलिस बल समेत मौके पर पहुंचकर कैलाश चंद से पूछताछ कर अलर्ट जारी कर दिया। रात करीब ढाई बजे विभिन्न थाना प्रभारियाें सहित डीएसपी नरेश अहलावत ने स्टेशन पर पहुंचकर रेलवे पुलिस के साथ हालात का जायजा लिया। रातभर स्टेशन पर  यात्रियों और उनके सामान की जांच चलती रही। संदिग्ध व्यक्तियाें से गहनता से पूछताछ की गई।

डॉग चिल्ली व डीएसएमडी-एनएलजेडी से चप्पे-चप्पे को छाना
वीरवार दोपहर जगाधरी स्टेशन पर अंबाला-चंडीगढ़ से पहुंचे डॉग स्क्वॉयड सहित बम निरोधक दस्ते के सदस्यों ने करीब ढाई घंटे सर्च आपरेशन चलाया।

बम निरोधक दस्ते के सदस्याें ने सभी प्लेटफार्म, मुसाफिरखाने, पार्किंग स्थल व अन्य स्थानाें पर डीएसएमडी (डीप सर्च मेटल डिटेक्टर) व एनएलजेडी (नॉन लिनियर जंगशन डिटेक्टर) से चप्पे-चप्पे की जांच की। साथ ही डॉग स्क्वॉयड टीम में डॉग चिल्ली ने हर सामान को सूंघकर बम व अन्य विस्फोटक सामग्री की तलाश की। दोनों टीमों में शामिल एसआई रमेश चंद, एएसआई रघुबीर सिंह, एएसअई सुरेश पाल, एचसी हितेंद्र, सिपाही विक्रम सिंह जगदीश, दीपक, सुरेश शामिल रहे।

नौ साल से चल रहा धमकियों का सिलसिला
प्रदेश में रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी देने का सिलसिला 2006 से चल रहा है। तब से लेकर अब तक 26 जनवरी और 15 अगस्त के आसपास अंबाला छावनी, बराड़ा और जगाधरी रेलवे स्टेशन पर लश्कर-ए-तैयबा के नाम से स्टेशनों को उड़ाने की धमकी भरे करीब दस पत्र भेजे गए।

ये सभी पत्र आज भी जीआरपी के पास मौजूद हैं और इस तरह के पत्र भेजने वाले की तलाश जारी है। इस बार पत्र के बजाय फोन पर किसी व्यक्ति को ऐसी धमकी मिलने से पुलिस हैरत में है। अभी तक की जांच में पुलिस आतंकी धमकी के बजाय इसे शरारती तत्व की कारस्तानी मान रही है।


संदिग्ध व्यक्ति नजर आने पर उससे गहनता से पूछताछ की गई। सुबह अंबाला चंडीगढ़ से आई डॉग स्क्वॉयड व बम निरोधक दस्ते ने भी स्टेशन पर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन बम व अन्य कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। जिस नंबर से फोन आया, उसकी लोकेशन के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके खिलाफ धारा-124 ए के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। शुक्रवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
जसविंदर सिंह, प्रभारी, थाना जीआरपी, जगाधरी रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed