फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime/yamunanagar

दो सब इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगेहाथ काबू

Thu, 11 Jun 2015 11:49 PM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Thu, 11 Jun 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
जिला विजिलेंस टीम ने वीरवार शाम खाद्य आपूर्ति विभाग के दो सब इंस्पेक्टरों को डिपो होल्डर से तीस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपियों से पुलिस ने पांच हजार रुपये बरामद किए जबकि 25 हजार रुपये आरोपियों ने कहां छिपाए, इस बारे में पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी डिपो होल्डर को उसका लाइसेंस रद करने की धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन


सुढल निवासी हरबीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को खाद्य आपूर्ति विभाग के दो सब इंस्पेक्टर राजकुमार व इंद्र सिंह ने उसके डिपो पर छापामारी की। उस समय डिपो बंद था।  डिपो बंद होने पर आरोपियों ने उसे डिपो का लाइसेंस रद करने की धमकी दी। वह घबरा गया और आरोपियों ने उससे मामले को निपटाने के लिए तीस हजार रुपये सुविधा शुल्क दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन


इस पर डिपो होल्डर हरबीर सिंह ने वीरवार को विजिलेंस को शिकायत दे दी। विजिलेंस की टीम ने मामले से प्रशासन को अवगत कराया। इसके बाद प्रशासन ने तहसीलदार जयभगवान को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाकर विजिलेंस टीम के साथ आरोपियों को पकड़ने के लिए भेजा। विजिलेंस टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर सतनारायण ने हरबीर सिंह को तीस हजार रुपये देकर आरोपियों के पास भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही हरबीर सिंह ने खाद्य आपूर्ति विभाग के कार्यालय में जाकर आरोपियों को पैसे थमाए, उसी समय विजिलेंस की टीम ने दोनों सब इंस्पेक्टरों राजकुमार व इंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान सब इंस्पेक्टर राजकुमार ने मौके से भागने का प्रयास किया लेकिन विजिलेंस टीम ने उसे दबोच लिया।

बाद में दोनों की तलाशी लेने पर पांच हजार रुपये के नोट बरामद हुए। जबकि 25 हजार रुपये आरोपियों ने कहां छिपा दिए, इस बारे में देर शाम तक पूछताछ जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed