फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime/yamunanagar

नाबालिग से शादी करने के दोषी को छह महीने की कैद

Tue, 21 Jul 2015 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर Updated Tue, 21 Jul 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग लड़की से शादी करने के दोषी को कोर्ट ने छह महीने कैद की सजा सुनाई है। यह फैसला फास्ट ट्रैक कोर्ट की न्यायाधीश रितु गर्ग की कोर्ट ने सुनाया है। कोर्ट में करीब 10 महीने चली सुनवाई के दौरान दर्जन भर लोगों की गवाही हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने आरोपी गौरव को चाइल्ड मैरिज एक्ट के तहत दोषी करार देते हुए छह महीने की सजा सुना दी जबकि इस मामले में लड़की की मां को रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन


यह था मामला : गांव सांगीपुर निवासी जसवंत सिंह ने अगस्त, 2014 को रादौर पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी भाभी सुरेशो उसके भाई के कहने सुनने से बाहर है। उसने 14 अगस्त, 2014 को करीब एक बजे उसकी नाबालिग भतीजी को गांव दाऊमाजरा थाना शाहाबाद जिला कुरुक्षेत्र निवासी गौरव के साथ भेज दिया। तब से उसकी भाभी भी घर से गायब हो गई। उस समय पुलिस ने गौरव के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने 26 अगस्त, 2014 को वांछित नाबालिग लड़की को बस स्टैंड से बरामद किया।  इसके बाद रजिस्ट्रार जन्म मृत्यु कार्यालय से लड़की के जन्म प्रमाणपत्र की तस्दीक की गई, जिसमें वह नाबालिग पाई गई। उसी दिन पुलिस ने आरोपी गौरव को काबू कर लिया।  गौरव ने पुलिस को बयान दिया कि वह 4-5 साल से अपने बहनोई के पास सांगीपुर गांव मेें रहा था। दो साल से उसका उपरोक्त लड़की से संबंध चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 अगस्त, 2014 को उसने लड़की की मां को पैसों का लालच दिया, ताकि वह लड़की के साथ उसकी शादी करवा दे। 14 अगस्त को वह गांव से निकला और उसी दिन शनि मंदिर यमुनानगर मेें लड़की की मां की रजामंदी से लड़की से शादी कर ली। साथ ही पंडित को लड़की उम्र ज्यादा बताकर शादी का प्रमाण पत्र भी बनवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed