{"_id":"13c72c436aeaeb35473f68bb01bfb08f","slug":"crime-yamunanagar-hindi-news-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराज्यीय देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराज्यीय देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Thu, 09 Jul 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उत्तर भारत के कई राज्यों में फैले अंतरराज्यीय देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ हो गया है। पांवटा पुलिस ने मामले में गिरोह सरगना समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक युवती को हिरासत में लिया। बयान लेने और मेडिकल जांच करवाने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की। इसमें होटल संचालकों का भी सहयोग रहा।
पांवटा थाना प्रभारी लायक राम सिसौदिया, एएसआई मोहर सिंह, एचसी दलीप तोमर, महिला आरक्षी मेनका, सुरक्षा शाखा प्रभारी धर्म सिंह, मुख्य आरक्षी सेवा सिंह, नवराज और आरक्षी जागर सिंह की विशेष टीम ने जाल बिछाया। उन्हें शहरी क्षेत्र में बाहरी राज्यों से देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। डीएसपी ने ऐसे गिरोह को पकड़ने के लिए टीम गठित की। कुछ निजी होटल संचालकों से भी सहयोग मांगा।
मंगलवार रात करीब 9 बजे एक निजी होटल में ग्राहक बनाकर सिविल ड्रेस में पुलिस जवान को भेजा गया। इसके बाद गिरोह के सरगना अंजल चोपड़ा (24) उर्फ आशू, शुभम (22) निवासी मॉडल कॉलोनी यमुनानगर और देहरादून की एक महिला (23) को हिरासत में लिया गया। मुख्य सरगना गाड़ी में पांवटा पहुंचा था। पूछताछ में पता चला है कि यमुनानगर, नारायणगढ़ में भी आरोपी के खिलाफ ऐसी शिकायतें हैं।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी योगेश रोल्टा ने कहा कि देह व्यापार गिरोह सक्रिय होने की सूचना मिली थी। विशेष टीम गठित कर मुख्य सरगना समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर गाड़ी कब्जे में ले ली है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। देहरादून निवासी युवती की मेडिकल जांच करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।