{"_id":"6372a3a8a9e499a15b1d80c674570d39","slug":"crime-yamunanagar-hindi-news-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजे ने ताऊ पर केमिकल डालकर लगाई आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भतीजे ने ताऊ पर केमिकल डालकर लगाई आग
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Mon, 06 Jul 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्कपुर थाना क्षेत्र की शिवदयालपुरी कॉलोनी में युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपने ताऊ पर केमिकल डालकर आग लगा दी। इससे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना 19 जून की है। शनिवार को व्यक्ति की हालत में सुधार होने पर पुलिस ने उसकी पत्नी की शिकायत पर आरोपी युवक व उसके दो दोस्तों के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया। मामले में अभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
शिवदयाल पुरी कॉलोनी निवासी नीलम ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति जेम्स 19 जून को खाना खाने के बाद गली में टहलने निकला था। इस दौरान रंजिश के चलते उसके पति के भाई के लड़के हन्नी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसके पति जेम्स भट्टी पर केमिकल डालकर जान से मारने की नीयत से आग लगा दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
गंभीर हालत में भट्टी को अस्पताल में भर्ती करवाया। शुक्रवार को उनकी हालत में सुधार आने पर परिजनों ने मामले की जानकारी ली। नीलम ने शुक्रवार मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद हन्नी व दो अज्ञात युवकों के खिलाफ जान से मारने का प्रयास करने के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसआई सलिंद्र ने बताया कि नीलम की शिकायत पर हन्नी व दो अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।