फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime

शहर की सड़कें होंगी अतिक्रमण मुक्त, अधिकारियों की बैठक लेकर मेयर ने दिए निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
crime
शहर की सड़कों से अतिक्रमण हटाने को लेकर मंगलवार को महापौर मदन चौहान ने निगम अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने शहर में बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर निगम अधिकारियों से चर्चा की। बैठक में महापौर ने निगम अधिकारियों को शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश दिए। ताकि शहरवासियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में रेलवे रोड, जगाधरी वर्कशॉप रोड, नेहरू पार्क रोड, जगाधरी रोड, छोटी लाइन, जगाधरी में बर्तन बाजार, सिविल लाइन, स्कूल रोड समेत कई अन्य मार्गों पर दुकानदारों द्वारा आधी सड़क तक सामान रखकर अतिक्रमण किया हुआ है। बची हुई सड़कों पर वाहन खड़े रहते हैं जिससे सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और हादसों की संभावना बनी रहती है। आमजन को शहर की सड़कों से निकलने में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसको लेकर महापौर मदन चौहान ने निगम अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उप निगम आयुक्त अशोक कुमार, उप निगम आयुक्त विनोद नेहरा, कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार भुक्कल, मुख्य सफाई निरीक्षक अनिल नैन, मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेंद्र चौपड़ा के साथ शहर की सड़कों से अतिक्रमण हटाने को लेकर विस्तार से चर्चा की। महापौर मदन चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अभियान चलाकर सभी सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करें। ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर लगातार अभियान चलाया जाए। अतिक्रमण हटाने के लिए टीम का गठन कर लगातार अभियान चलाए। ताकि शहर की सड़क अतिक्रमण मुक्त हो और आमजन को सड़कों से निकलने में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed