फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime

पुलिस थाने के सामने चोरों ने हथोड़े से तोड़ा एटीएम, नहीं जागी पुलिस, रुपये सुरक्षित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
crime
राष्ट्रीय राजमार्ग 344 पर छप्पर पुलिस थाने के सामने लगे हिटाची कंपनी के एटीएम के शटर का ताला तोड़ चोरों ने एटीएम को हथोड़े से तोड़ डाला। चोर एटीएम से रुपये निकालने में नाकाम रहे, लेकिन एटीएम को तोड़कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। चोरी की सूचना पर छप्पर थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना कर जांच की।
विज्ञापन

छप्पर निवासी दीपक सिंगला ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग 344 पर छप्पर पुलिस थाने के सामने स्थित अपनी दुकान में हिटाची कंपनी का एटीएम लगवाया हुआ है। एटीएम में चोरी होने के डर से रोज की तरह रात को करीब नौ बजे वे दुकान का शटर बंद कर घर चला गया था। मंगलवार सुबह आकर देखा तो शटर का ताला गायब था। शटर खोलकर देखा तो एटीएम बूरी तरह टूटा हुआ था। चोरों ने हथोड़े से मशीन को बुरी तरह तोड़ा हुआ था। हथौडे बजाने के बावजूद चोर मशीन के अंदर रखे रुपयों तक नहीं पहुंच पाए। मशीन पर हथौड़ों की बजाने की आवाज से भी सामने बने थाने में पुलिस कर्मियों की नींद नहीं खुली। सुबह सूचना मिलने पर छप्पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। बाद में फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने संदिग्ध स्थानों से फिंगरप्रिंट जुटाए। वहां लगे सीसीटीवी की फुटेज को भी खंगाला, लेकिन पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छप्पर थाना प्रभारी रायसिंह का कहना है कि मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed