फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime

फेसबुक फ्रेंड ने शादी का झांसा देकर युवती से चार साल तक किया दुष्कर्म, अब दूसरी लड़की से रचाई शादी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
crime
फेसबुक फ्रेंड ने शादी का झांसा देकर शहर की एक युवती से चार साल तक दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उससे लाखों रुपये लेकर हड़प लिए। जब उसने आरोपी से शादी करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया और दूसरी युवती से शादी कर ली। युवती ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक पर दुष्कर्म समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी निवासी युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2017 में उसकी फेसबुक के माध्यम से अमनदीप सिंह के साथ दोस्ती हुई थी। जिसके बाद आरोपी अमनदीप सिंह उससे बात करने लगा। आरोपी अमनदीप सिंह ने 15 मार्च 2017 को उसे मिलने के लिए बुलाया। जब वह आरोपी से मिलने के लिए गई तो आरोपी उसे एक सिनेप्लेक्स के पास स्थित एक मकान में ले गया। जहां आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी आरोपी ने उसके साथ कई रेस्टोरेंट व होटल में ले जाकर संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी की नौकरी पुणे में लग गई। जब भी आरोपी वहां से आता था तो उससे शादी का झांसा देकर संबंध बनाता था।
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उससे पुणे जाने के लिए टिकट और अन्य खर्चों के नाम पर लाखों रुपये लिए। जब उसने आरोपी से शादी करने के लिए कहा तो उसने शादी करने से मना कर दिया। जब उसने अपने स्तर पर जांच की तो उसे पता चला कि आरोपी ने एक अन्य लड़की से शादी कर ली है। परेशान होकर उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed